{"_id":"8f5ff14664ab4e4fbfb4eccfc0c3c16b","slug":"farmer-pankaj-singh-got-agriculture-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा किसान पंकज सिंह को मिला कृषि अवार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा किसान पंकज सिंह को मिला कृषि अवार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 10 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी छोड़कर खेती-किसानी मेें खुद को समर्पित कर देने वाले युवा किसान को आवर्तनशील खेती में विशेष उपलब्धि के लिए देश की मशहूर कृषि उपकरण निर्माता कंपनी ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा’ ने सम्मानित किया है।
विज्ञापन
खहरा (खैराडा) गांव निवासी प्रगतिशील किसान स्वर्गीय कामराज सिंह के पुत्र प्रशांत सिंह उर्फ पंकज रेलवे में सहायक प्रबंधक थे। पिता की खेती के प्रति दिलचस्पी देखकर वह काफी प्रभावित हुए। पिछले वर्ष पिता की अचानक मृत्यु हो गई। इसके बाद पंकज ने रेलवे की नौकरी छोड़कर पिता के स्थान पर पूरी खेतीबाड़ी खुद संभाल ली।
विज्ञापन
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी हर साल देश के चार युवा किसानों को कृषि सम्मान प्रदान करती है। इस वर्ष पंकज सिंह को भी इस सम्मान के लिए चुना गया। 24 फरवरी को दिल्ली के अशोका होटल में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन ने उन्हें अवार्ड तथा 51,000 रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
पंकज ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद रेलवे में गुड़गांव (हरियाणा) में पांच साल तक नौकरी की। उन्होंने प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह (बड़ोखर खुर्द) की प्रेरणा से अतर्रा रोड पर प्रोसेसिंग यूनिट लगाई है। अपने खेतों की उपज से यूनिट में दलिया, लड्डू, बिस्किट समेत कई उत्पाद तैयार करते हैं। 40 बीघे में हर साल 20 लाख रुपये तक लाभ कमाते हैं।