{"_id":"577feb9f4f1c1b62437f99f3","slug":"farmer-killed-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में किसान की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
बबेरू। किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव निवासी अरविंद पटेल (45) पुत्र रामदीन शुक्रवार को अपने खेत में धान की रोपाई करने गया था। शाम को वापस आते समय बबेरू-बिसंडा मार्ग पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की पत्नी की पिछले साल जहरीला कीड़ा काटने से मौत हो गई।