{"_id":"68d59537c7d25727fb0d2cb4","slug":"farmer-injured-by-beating-dies-report-of-murder-banda-news-c-212-1-sknp1006-133903-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पिटाई से घायल किसान की मौत, हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पिटाई से घायल किसान की मौत, हत्या की रिपोर्ट
Fri, 26 Sep 2025 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:51 AM IST
सार
जसपुरा (बांदा) के गड़रिया हरिया का डेरा गांव में शराब पीने के विवाद में किसान रामकुमार की पिटाई के बाद मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विस्तार
(जसपुरा (बांदा)। गांव में शराब पीने के विवाद को लेकर बुजुर्ग की पिटाई कर दी गई। पिटाई से घायल बुजुर्ग किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे की तहरीर पर थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया हरिया का डेरा निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उसके पिता रामकुमार (50) की बीते 20 सिंतबर की रात करीब आठ बजे गांव के ही नकटी पोखरी गांव निवासी बृजमोहन से शराब पीने को लेकर कहासुनी हो गई थी। कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया था। बृजमोहन ने रामकुमार की पिटाई कर दी थी। पिटाई से उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं। राहुल ने बताया कि वह अपने पिता को पहले जसपुरा सीएचसी ले गए थे। वहां से उन्हें हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
25 सितंबर गुरुवार को वह रामकुमार को हमीरपुर जिला अस्पताल से वापस घर ला रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। राहुल ने जसपुरा थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता की मौत पिटाई के कारण आई गंभीर चोटों की वजह से हुई है। थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रामकुमार पेशे से किसान थे। जसपुरा थाना इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच एसआई प्रवेश कुमार कर रहे हैं। आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।