{"_id":"5fc923858ebc3e9bf8520f4f","slug":"farmer-hangs-tree-on-field-banda-news-knp597818243","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पेड़ पर किसान ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पेड़ पर किसान ने लगाई फांसी
विज्ञापन
खत्री पहाड़ (बांदा)। किसान ने खेत में खड़े पेड़ से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों ने बैंक का ढाई लाख रुपये कर्ज भी बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गिरवां थाना क्षेत्र के बरई मानपुर (शेरपुर) गांव में गुरुवार को सुबह लगभग 10 बजे चुनबद्दी (55) पुत्र गोविंद ने अपने खेत में लगे बबूल के पेड़ पर रस्सी बांधी और फांसी पर झूल गया। वह रात में अन्ना जानवरों से खेत की रखवाली के लिए खेत में ही सोता था।
सुबह घर न आने पर भाई मोतीलाल ने जाकर देखा तो शव लटका मिला। अकबरपुर चौकी प्रभारी संतूलाल ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र बताए गए हैं। वह सूरत में मजदूरी करते हैं। पत्नी गंगिया देवी के मुताबिक बैंक का लगभग ढाई लाख रुपया कर्ज भी है।