फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer hangs himself after being denied money to gamble

Banda News: जुआ खेलने के लिए पैसा नहीं दिया तो किसान ने लगाया फंदा

Wed, 22 Oct 2025 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 22 Oct 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Farmer hangs himself after being denied money to gamble
फोटो- 06 देवनारायण। फाइल फोटो
विज्ञापन

-बबेरू कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव की घटना
-किसान क्रेडिट कार्ड से बैंक से छह लाख का था कर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
बबेरू (बांदा)। दीपावली में जुआ खेलने के लिए पत्नी ने पैसा नहीं दिया तो किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन किसान क्रेडिट कार्ड से छह लाख कर्ज चुकाने की चिंता की भी बात कह रहे हैं।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव निवासी बाला प्रसाद ने बताया कि उसके चचेरे भाई देवनारायण (45) ने मंगलवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे घर के कमरे में अपनी साफी से कमरे में दरवाजे की खूंटी से फंदा लगा लिया। पत्नी सुधा ने सुबह देखा तो घर वालों को जानकारी हो सकी। चचेरे भाई के मुताबिक, देवनारायण दीपावली की रात नशे में घर आया था वह दुल्हाई खेलने (जुआ) के लिए पत्नी से पैसा मांगने लगा। इस बीच पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इससे उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। उधर, चचेरे भाई ने यह भी बताया कि देवनारायण अपने घर को इकलौता था। उसके पास 18 बीघा जमीन है। उसने किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए आर्यावर्त बैंक भदेहदू से छह लाख रुपये का कर्ज भी ले रखा था। उसे कर्ज उतारने की भी चिंता थी। वह बंगलुरू में मजदूरी करता था। वह एक सप्ताह पहले दीपावली पर्व करने गांव आया था। उसके दो पुत्र व दो पुत्री हैं। बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed