फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer going to sister's house died in an accident

Banda: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की हादसे में मौत, बहन के घर जाते समय हुआ हादसा

Thu, 10 Aug 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 10 Aug 2023 11:57 PM IST
सार

कमासिन थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि मुसींवा गांव के पास जय दुर्गे इंटर कॉलेज के पास वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन का पता नहीं चल सका है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
Farmer going to sister's house died in an accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में रक्षाबंधन से पहले अपनी बहनों का हाल जानने के लिए बाइक से निकले किसान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। चित्रकूट जिले के सरधुवा थाना क्षेत्र के अरधहा बरेठी गांव निवासी उदयभान (35) बुधवार की 0शाम मरका थाना क्षेत्र के पन्नाह गांव में बहन पूजा के घर गया था।

विज्ञापन

वहां से रात आठ बजे वह दूसरी बहन झन्ना का पुरवा निवासी रजनी के घर के लिए निकला था। कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा मुसींवा गांव के पास जय दुर्गे इंटर कॉलेज के पास वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे कमासिन सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां उसने दम तोड़ दिया। उदयभान के जीजा सुनीत सिंह ने बताया कि वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। अविवाहित था। खेती-किसानी करता था। अपनी बहनों का हालचाल लेने के लिए अक्सर संपर्क करता था और रक्षाबंधन त्योहार के चलते बहन का हाल जानने के लिए जा रहा था। कमासिन थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि वाहन का पता नहीं चल सका है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed