फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer empowerment campaign launched

किसान सशक्तीकरण अभियान शुरू

Mon, 16 Feb 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 16 Feb 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Farmer empowerment campaign launched

ब्रह्मा कुमारी और ग्राम्य विकास प्रभाग, राजयोग

विज्ञापन
एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन ने सोमवार (16 फरवरी) से तीन दिवसीय किसान सशक्तीकरण अभियान पूरे प्रदश में शुरू किया है।

इसी सिलसिले में यहा विकास भवन सभागार में आयोजित गोष्ठी में ब्रह्म कुमारी दक्षा ने कहा कि भारत कभी सोने की चिड़िया कहलाता था। धीरे-धीरे इंसान देहभान के कारण 5 विकारों का वशीभूत होता गया।

प्राकृतिक नियम तोड़ने लगा। इससे भारी नुकसान पहुंचा है। राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन पुन: गोकुल गांव और स्वर्णिम भारत की स्थापना के लिए कृत संकल्प है। इसीलिए पूरे देश में किसान सशक्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश में ‘दिव्य किसान सेवा रथ’ एक माह तक भ्रमण करेंगे।

शाश्वत यौगिक खेती तथा किसानों के सशक्तीकरण के लिए व्यवहारिक ज्ञान एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभियान का उद्देश्य किसानों को व्यसनों से मुक्त करना, अंधविश्वास और कुप्रथाओं का उन्मूलन, खेती की लागत करने के उपाय बताना आदि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed