{"_id":"619541c9f6c1ba43c66f8af6","slug":"farmer-dies-in-vehicle-collision-banda-news-knp664579871","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
बांदा। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी भैरमदीन (65) मंगलवार की देर शाम खेत जा रहा था। सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। वह देर तक घटनास्थल पर पड़ा तड़पता रहा। वहां से गुजरे कुछ दूध वालों ने देखा और परिजनों को सूचना दी।
घरवालों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डाक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन शव वापस ले आए। चचेरे भाई सुधीर कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। थाने में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। भैरमदीन बटाई पर सात बीघा जमीन लेकर खेतीबाड़ी करता था। उसके एक पुत्र है।