{"_id":"6a971389c78100f37c094d23","slug":"farmer-dies-from-electric-shock-from-transformer-while-tying-up-buffalo-banda-news-c-212-1-sknp1006-151513-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: भैंस बांधने के दौरान ट्रांसफार्मर के करंट से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: भैंस बांधने के दौरान ट्रांसफार्मर के करंट से किसान की मौत
Tue, 01 Sep 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो-1- मृतक कुंवर बहादुर यादव। फाइल फोटो।
बबेरू (बांदा)। घर के दरवाजे के पास रखे ट्रांसफार्मर के पास भैंसों को बांध रहे किसान बारिश के कारण करंट की चपेट में आ गया। वह अचेत होकर वहीं गिर गए। परिजन ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गांव निभौर के बहादुर पुरवा निवासी विजय बहादुर ने बताया कि उनका भाई कुंवर बहादुर यादव (28) सोमवार की रात करीब नौ बजे घर के दरवाजे पर रखे ट्रांसफार्मर के पास भैंसों को बांधने गए थे। वहां ट्रांसफार्मर में आए करंट की चपेट में आकर वह बेसुध होकर गिर पड़े। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक विशंभर यादव अस्पताल पहुंचे। भाई विजय बहादुर ने बताया कि उनके घर के दरवाजे के पास ट्रांसफार्मर रखा है। कई बार वह विद्युत निगम से ट्रांसफार्मर को हटाने की लिखित अर्जी दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
घर में पत्नी निर्मला व तीन पुत्रियां हैं। वह गिट्टी मौरंग का काम करता था। खेती-किसानी में भी सहयोग करता था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बबेरू कोतवाल संजय द्विवेदी ने बताया कि ट्रांसफार्मर के करंट से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
-- --
किसान की करंट लगने से मौत
अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव अकौना निवासी किसान बिंदादीन (50) मंगलवार दोपहर कमरे का पंखा चलाने के दौरान करंट लगने से अचेत हो गए। शोर सुनकर भतीजा ठाकुरदीन निजी वाहन से पीएचसी ले गया। यहां डाॅक्टर ने परीक्षण करते हुए किसान को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के तीन पुत्री व दो पुत्र हैं। घटना से पत्नी फूला देवी समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सीपी तिवारी ने कहा कि किसान की करंट लगने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद