{"_id":"642f0a70922288e9e60855ba","slug":"farmer-died-due-to-crop-damage-banda-news-c-12-1-166136-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: फसल खराब होने के सदमे में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: फसल खराब होने के सदमे में किसान की मौत
विज्ञापन
बांदा/नरैनी। खेत से घर लौटे किसान को अटैक पड़ गया। परिजन उसे लेकर रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने खेत में गेहूं की फसल खराब होने की चिंता में अटैक पड़ने की बात कही है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी संतोष यादव (55) को गुरुवार को सुबह घर में अटैक पड़ गया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां उसकी मौत हो गई। भांजे पप्पू ने बताया कि संतोष के चार बीघा जमीन है।
उन्होंने इस बार गेहूं बोया था। कुछ दिन पहले हुई बारिश से गेहूं की फसल खराब हो गई थी। बताया कि वह बुधवार की रात खेत गया था। वहां से लौटा तो फसल खराब होने की बात कहने लगा। इसी के चलते उसे अटैक पड़ गया। घर में पत्नी कुसुमा, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। नरैनी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। परिजन फसल खराबी की चिंता बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ़