{"_id":"5494161548ac71ee75f066492b57c08b","slug":"farmer-are-not-buying-subsidized-seed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने अनुदानित बीज से किनारा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने अनुदानित बीज से किनारा किया
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 19 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओला-बारिश से फसल की बर्बादी और अब तंगहाली के दौर से गुजर रहे किसानों ने अनुदानित बीज के लिए रुचि नहीं दिखाई है। कृषि विभाग की पारदर्शी किसान सेवा योजना में अभी तक 4,528 (करीब दो फीसदी) किसानों ने बीज पर सब्सिडी के लिए पंजीयन कराया है।
विज्ञापन
जबकि जिले में करीब 2 लाख 94 हजार किसान हैं। किसानों का तर्क है कि उनके घर इतनी पूंजी नहीं है कि नकद भुगतान कर बीज खरीद सकें। बता दें कि सब्सिडी बीज पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित है। किसानों को बीज में मिलने वाली छूट में हर साल धांधली की शिकायतें मिलती थीं। इस साल सरकार ने पारदर्शी किसान सेवा योजना शुरू की है।
विज्ञापन
इसके तहत किसान विकास खंड कार्यालयों में संचालित कृषि बीज भंडार से पूरी कीमत देकर बीज खरीदेंगे। बीजों पर मिलने वाली 35 से 40 फीसदी सब्सिडी किसानों के खाते में सीधे जाएगी। इसके लिए उन्हें बीज खरीद की रसीद कृषि विभाग में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
योजना में पंजीयन के लिए बैंक पासबुक, खसरा-खतौनी की नकल, मतदाता फोटो पहचानपत्र की फोटोकापी, कृषि बीज भंडार में जमा कराई जा रही है। उप कृषि निदेशक कार्यालय में आवेदन ऑनलाइन किए जा रहे हैं। कृषि विभाग के मुताबिक जिले में करीब 2 लाख 94 हजार किसान हैं। 7 मई तक कुल 4,528 किसानों ने बीज सब्सिडी के लिए अपना पंजीयन कराया। बाकी किसानों ने इसमें दिलचस्पी नहीं ली।