फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer and two cattle die due to lightning

बिजली गिरने से किसान और दो मवेशियों की मौत

Mon, 19 Jul 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Farmer and two cattle die due to lightning
Farmer and two cattle die due to lightning - फोटो : BANDA
ओरन/अतर्रा। बारिश संग बिजली गिरने से सोमवार को एक किसान की जान चली गई। इस दौरान चपेट में आए दो मवेशियों की भी मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने घटनास्थल से शव नहीं उठने दिया। राजस्व और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर पंचनामा की कार्रवाई हो सकी।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के मजरा परसितपुर निवासी गुलाब यादव (50) सोमवार को दोपहर मवेशी चराने खेतों पर गया था। तभी बारिश शुरू हो गई। तेज धमाके के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी भैंस व गाय भी मर गई। वहीं नजदीक में मौजूद अन्य किसानों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मृतक किसान के आश्रितों की मदद की मांग लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने देर तक शव नहीं उठने दिया। जानकारी पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार कमलेश कुमार के समझाने पर किसी तरह से शांत हुए। नायब तहसीलदार और ग्राम प्रधान राममिलन शिवहरे ने मदद का भरोसा दिलाया। मृतक की पत्नी संतोषा ने बताया कि उसके एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। मात्र दो एकड़ खेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

येलो अलर्ट का असर, मूसलाधार हुई बारिश
बांदा। मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी करने का असर नजर आने लगा है। सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, लगभग 14 मिलीमीटर (एमएम) बारिश रिकार्ड की गई है। दो दिनों में 24 मिलीमीटर बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसी के तहत बांदा और चित्रकूट में 20 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को शाम झमाझम बारिश के बाद सोमवार को भी दोपहर बाद मूसलाधार बारिश हुई। सोमवार को 14 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। ठंडी हवाओं और बादलों से पूरा दिन मौसम सुहावना रहा। इसके पूर्व रविवार को 10 एमएम बारिश हुई थी। तेज बारिश से नाले-नालियां उफना गए। सड़कें जलमग्न हो गईं। उधर, अधिकतम तापमान में दो डिग्री और गिरावट आई है। 35 से लुढ़ककर 33 डिग्री सेल्सियस हो गया।

Farmer and two cattle die due to lightning

Farmer and two cattle die due to lightning- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed