{"_id":"582df7c94f1c1b563690082f","slug":"farman-told-notbandi-tughluquid","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी को बताया तुगलकी फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी को बताया तुगलकी फरमान
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि देते शिव सैनिक।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। शिवसेना ने बृहस्पतिवार को पुण्यतिथि पर बाला साहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शिव सैनिकों ने नोटबंदी को प्रधानमंत्री का तुगलकी फरमान बताया। संगठन कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रमुख अमित कुमार शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के नोट बंदी के आदेश से बाजार, कारखाने, रोजगार बंद हो गए। यहां तक ही चूल्हे भी बुझ रहे हैं। लोगों का मन बुझा हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसी ही बुझे मन पर जमी राख को फूंककर चिंगारी दहकाने वाले बाला साहेब को आज देश का हिंदू याद करता है। कहा कि जब सरकार की तैयारी नहीं थी तो अचानक नोटों की बंदी नहीं करनी चाहिए। ऐसा फरमान सुनाकर प्रधानमंत्री ने देश की जनता को बेईमान साबित करते हुए लाइन में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
जिला संपर्क प्रमुख संदीप राज साहू ने कहा कि बाला साहेब का नाम हमेशा महापुरुषों की सूची में चमकता रहेगा। कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से क्या सचमुच पाक को सबक मिला है? आज भी हमले जारी हैं। हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। नोट बंदी से पहले पाकिस्तान और बंगला देश से निपटना चाहिए।
विज्ञापन