फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farewell given to DM

डीएम को जगह-जगह दी गई विदाई

Mon, 24 Feb 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farewell given to DM
प्रेम सिंह की बगिया, बड़ोखर खुर्द में डीएम का स्वागत करतीं छात्राएं। - फोटो : BANDA
बांदा। डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में यहां के बाशिंदों से घुल मिल गए स्थानांतरित डीएम हीरालाल के कार्यकाल के अंतिम दिन विदाई समारोह की धूम रही। सुबह से देर शाम तक डीएम के लिए जगह-जगह स्वागत समारोह हुए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह अपने आवास पर विश्व योग सेवा ट्रस्ट संस्थापक रमेश सिंह राजपूत के नेतृत्व में योग टीम ने डीएम को प्रतीक चिह्न दिया। डीएम ने कहा कि बांदा मेरा घर जैसा था। इसकी जिम्मेदारी मैने आत्मनिष्ठा और ईमानदारी से निभाई। बड़ोखर खुर्द गांव में प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह की बगिया स्थित ह्रयूमन एग्रीरियन सेंटर सभागार में किसानों ने भावपूर्ण विदाई के बीच सम्मानित किया।
विज्ञापन

यहां इसी गांव की कैंसर पीड़ित महिला समाज सेवा फूला देवी ने डीएम का भावपूर्ण स्वागत किया। गांव की महिलाओं और बालिकाओं ने डीएम पर फूल बरसाए। जिला जेल में प्रभारी जेल अधीक्षक बीके सिंह के नेतृत्व में जेल कर्मियों ने उन्हें गुलदस्ते भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बंदियों से कहा कि जो बात पिछले दिनों उन्होंने बताई है, बंदी उसका अनुसरण करें। बबेरू तहसील के राजकुमार सिंह महाविद्यालय में विदाई समारोह के बीच पेड़ पौधा वितरित किए गए। डीएम ने छात्र-छात्राओं को इनके संरचरण और बचाव की शपथ दिलाई। तिंदवारी के ब्लाक कार्यालय में आयोजित ब्लाक समारोह में बीडीओ पियूष मोहन श्रीवास्तव सहित क्षेत्रीय प्रधानों व अन्य अधिकारियों ने माल्यार्पण किया। संचालन पूर्व प्रधान विवेक सिंह और मौजूदा प्रधान ज्ञान सिंह ने किया।
बांदा के लोग सबसे अच्छे, सोच अच्छी
बांदा। ‘मैंने जितने जिलों में भी नौकरी की उनमें बांदा के लोग मुझे सबसे अच्छे लगे। इनकी अच्छी सोच है। यह मेरा व्यक्तिगत अनुभव है। मेरे कार्यकाल में जो अच्छे काम शुरू हुए वह किसी जोर-जबरदस्ती से नहीं हुए, बल्कि लोगों को समझाया। इसमें लोगों को भी मजा आया और हमें भी। यहां के जनपदवासियों और पूरे सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग का आभारी हूं।

यह बात सोमवार को कार्यकाल के अंतिम दिन अपने आवास पर अधिकारियों और कलक्ट्रेट व अन्य विभागों के कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह में स्थानांतरित डीएम हीरा लाल ने कही। सीडीओ हरिश्चंद्रनाथ, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, एनआरएलएम उपायुक्त केके पांडेय, उप निदेशक कृषि एके सिंह, संजीव बघेल, सभी एसडीएम, डा. भूपेंद्र सिंह, ओएसडी मुहीब अहमद, शाकिर अजीम, कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ अध्यक्ष विनोद कुमार, रिटायर्ड एओ सईद अहमद सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed