फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Family members of the injured jammed the mine road

घायलों के परिजनों ने खदान मार्ग पर लगाया जाम

Mon, 14 Dec 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Family members of the injured jammed the mine road
Family members of the injured jammed the mine road - फोटो : BANDA
बांदा। पैलानी कस्बे में रविवार की शाम तेज रफ्तार बालू ट्रक की टक्कर से घायल एक ही बाइक पर सवार दो युवकों और एक पैदल राहगीर का मुद्दा सोमवार को सुबह गर्मा गया। घायलों के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ पैलानी खदान मार्ग पर जाम लगा दिया। खदान संचालक द्वारा एक लाख की फौरी सहायता देने के बाद घायलों का आगे भी इलाज कराने का आश्वासन देने पर दोपहर बाद जाम खत्म हुआ। चालक ट्रक छोड़कर फरार है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बाइक सवार महेंद्र गिरि (32) पुत्र रामस्वरूप, वीरेंद्र गिरि (25) पुत्र मामू गिरि और पैदल जा रहे शिवकुमार (50) पुत्र अतिबल सोनकर गैस एजेंसी के पास ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को ट्रामा सेंटर लाया गया। उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। सोमवार को सुबह ही परिजनों और ग्रामीणों ने पैलानी खदान मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि प्राइवेट अस्पताल में इलाज में काफी पैसा लग रहा है। जाम स्थल पर पहुंचे एसडीएम पैलानी रामकुमार व सीओ सदर अजय भदौरिया, तहसीलदार राजीव निगम और पैलानी व जसपुरा थाना प्रभारियों ने परिजनों को सहायता भरोसा दिलाया। लेकिन जाम खत्म नहीं हुआ। कुछ देर बाद जयराम सिंह (बछेउरा) पहुंचे और भरोसा दिलाया कि खदान संचालकों से इलाज के लिए पूरी मदद दिलाई जाएगी। इस पर करीब तीन बजे जाम खत्म हुआ। दो घंटे जाम से दोनों ओर वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खदान संचालक का कहना है कि घटना खदान के बाहर की है। दुर्घटना करने वाले ट्रक मालिक को भी मदद करनी चाहिए। खदान संचालक ने भरोसा दिलाया कि इलाज में वह और भी मदद करेंगे। पैलानी थाना इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों या उनके परिजनों से कोई तहरीर फिलहाल नहीं मिली है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed