{"_id":"f688877a32c4aa2ea87ec702a16f1515","slug":"family-looted-by-robbers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने कार सवार परिवार को पीटकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने कार सवार परिवार को पीटकर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 18 Apr 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरीछा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार से घर जा रहे एक परिवार को बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया और मारपीट करते हुए जेवर-नकदी लूट ली। उधर से एक वाहन के गुजरने पर बाइक सवार बदमाश भाग खड़े हुए। पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। शुक्रवार की शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन नगर निवासी रसिक बिहारी पुत्र माधुरीशरण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भतीजे की वरीछा बृहस्पतिवार को रात बांदा शहर के एक मैरिज हाल में थी। इसमें शामिल होने के बाद वे परिवार के साथ रात करीब 11 बजे वह अपने वाहनों से ओरन वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
अतर्रा में बिसंडा रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास तीन बाइकों पर सवार आठ बदमाशों ने उन्हें घेरकर रोक लिया। बगैर कुछ कहे-सुने उसके भतीजे श्याम को गाड़ी से खींच लिया और पीटने लगे। उसकी पत्नी बीचबचाव में आई तो उसे भी थप्पड़ मारकर गले से सोने का हार तोड़ लिया।
विज्ञापन
भतीजे के गले से सोने की चेन और जेब में रखे 8,000 रुपये, दामाद अमित गुप्ता (निवासी कानपुर देहात) के गले से सोने की जंजीर और 3,000 रुपये लूट लिए। इसी बीच उधर से गुजर रहे एक वाहन की रोशनी पड़ने पर लुटेरे भाग खड़े हुए।
रसिक के मुताबिक सभी बदमाश तमंचे और डंडों से लैस थे। उन्होंने तत्काल अतर्रा थाने को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया, लेकिन शुक्रवार को शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। अतर्रा पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अतर्रा थानाध्यक्ष को जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला दो पक्षों के बीच विवाद का लग रहा है।