फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Failed students raised the demand for promotion, jammed

फेल छात्रों ने उठाई प्रमोट करने की मांग, लगाया जाम

Mon, 04 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Failed students raised the demand for promotion, jammed
Failed students raised the demand for promotion, jammed - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के फेल छात्र-छात्राओं का मुद्दा और गरमा गया है। छात्रों ने सोमवार को महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन कर जाम लगाया। जाम दो घंटे तक चला। छात्रों ने सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपा। जाम के दौरान दोनों ओर से वाहनों की लाइनें लगीं रहीं।
विज्ञापन

धरने की अगुवाई छात्र नेता आकाश दीक्षित, लव सिन्हा, प्रद्युम्न पाठक, अभय प्रताप सिंह, शैलेंद्र कुमार वर्मा, यश राज गुप्ता, सुशील द्विवेदी, सनी पटेल, साबिर शेख, मोहित गुप्ता ने की। छात्रों ने ज्ञापन में मांग की कि सभी छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया जाए। जिस विषय में फेल हुए हैं, उनकी पुन: लिखित परीक्षा कराई जाए।
विज्ञापन

चैलेंज परीक्षा कराई जाए। अगर लिखित परीक्षा होती है तो वह पास हो जाते हैं। सभी विसंगतियों को दूर करते हुए लिखित परीक्षा कराई जाए। छात्रों ने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती तो वह विश्वविद्यालय का घेराव करेंगे। धरने में रोहित यादव, प्रशांत गुप्ता, प्रदीप वर्मा, अंकित यादव, ऋषभ त्रिपाठी, शालू गुप्ता, अभिलाष सिंह, नीतीश निगम, सौरभ चौरसिया, साधना द्विवेदी, मुस्का, पंकज खटिक, रुद्र सोनी आदि ेबड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में गलत अंक देकर फेल किए जाने के विरोध में पीजी कालेज के छात्रों ने महाविद्यालय गेट पर प्रदर्शन कर हाइवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व क्षेत्राधिकारी ने छात्र-छात्राओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। छात्र नेता नीरज द्विवेदी ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षाफल में मनमानी की है।
एक सैकड़ा से अधिक बीएससी द्वितीय वर्ष, बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं फेल हो गए। कालेजों में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। जल्द अंक सुधार की प्रक्रिया शुरू नहीं होती है तो भूख हड़ताल की जाएगी।
छात्रों ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सौरभ शुक्ला को सौंपा। पूर्व में संचालित कालेज की ऑफलाइन क्लास में शिक्षकों की लापरवाही के चलते कुछ भी नहीं पढ़ाया गया। परीक्षा परिणामों में अंक सुधार की मांग की है। कशिश गुप्ता, शिवानी साहू, आदित्य त्रिवेदी, अंकुर तिवारी, विकास दीक्षित, अविनाश, राजीव रतन सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

इनसेट...
39 ने छोड़ दी अंक सुधार परीक्षा
बांदा। जनपद में चल रही अंक सुधार बोर्ड परीक्षा में सोमवार (4 अक्टूबर) को पंजीकृत 580 परीक्षार्थियों में 541 ने परीक्षा दी। 39 ने परीक्षा छोड़ दी। सभी 9 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण रही। प्रथम पाली हाईस्कूल (गणित) में पंजीकृत 249 में 222 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 27 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली इंटर (अर्थशास्त्र) में पंजीकृत 56 परीक्षार्थियों में 56 ने परीक्षा दी। कोई भी गैरहाजिर नहीं रहा। भौतिक विज्ञान में पंजीकृत 275 में 263 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 12 ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों में कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

Failed students raised the demand for promotion, jammed

Failed students raised the demand for promotion, jammed- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed