फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Explosion due to leakage cylinder, old lady dies

Banda News: लीकेज सिलिंडर से हुआ धमाका, वृद्धा की मौत

Thu, 06 Jun 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Explosion due to leakage cylinder, old lady dies
बांदा। घर में सिलिंडर फटने से से वृद्धा की मौत हो गई। गृहस्थी का सामान भी तहस नहस हो गया। हादसा गैस चूल्हे में दूध पकाते समय हुआ। परिजनों व ग्रामीणों ने मशक्कत से आग पर काबू पाया। पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी दुर्गावती (75) बुधवार को सुबह अपने घर में गैस चूल्हे पर दूध पका रहीं थीं। अचानक सिलिंडर लीकेज होने से उसमें आग लग गई और धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। जिससे झुलसकर दुर्गावती की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग हिल गए। मौके पर परिजनों और ग्रामीणों ने पहुंचकर किसी तरह से घर के अंदर दाखिल हुए।
विज्ञापन

आग से पूरा घर तहस नहस हो गया। कूलर, फ्रिज, अनाज आदि सब जल गए। दुर्गावती के पौत्र रामजी ने बताया कि वह अपने बड़े पुत्र कौशल किशोर के साथ रहतीं थीं। मकान में उनका पोर्शन अलग है। हादसे समय कौशल किशोर खेत गए थे। दुर्गावती के चार पुत्र एक पुत्री है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे। गैस लीक होने के चलते यह हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed