Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Explanation on sending without connection bills

बिना कनेक्शन बिल भेजने पर मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 12 Dec 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 12 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Explanation on sending without connection bills
समीक्षा बैठक में प्रदेश सरकार के सचिव और जनपद के नोडल अधिकारी पंधारी यादव। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार के सचिव (वाह्य सहायतित) और शासन द्वारा बांदा जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी पंधारी यादव ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि शासन की प्राथमिकता के अनुसार निर्धारित समय में विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा कर लिया जाए। ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिना कनेक्शन दिए बिल भेजने पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।  

विज्ञापन


बुधवार को बांदा आए सचिव पंधारी यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। कहा कि जिन योजनाओं के लिए शासन से पैसा मिल गया है, उन्हें 31 दिसंबर तक पूरा किया जाए। टीमें सत्यापन करें। सभी विभाग अपनी कार्य योजना एक हफ्ते में तैयार करें। राशन वितरण व्यवस्था पर असंतोष जताया। कृषि विभाग द्वारा 80 फीसदी किसानों को ही सरकारी योजना का लाभ दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। कानूृन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि लंबित विवेचनाओं को अभियान चलाकर पूरा करें। सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर पुलिस और परिवहन विभाग मिलकर काम करें। राजस्व विभाग को निर्देश दिया कि पांच वर्ष से अधिक पुराने मुकदमों का प्राथमिकता से निपटारा हो। भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


डीएम हीरालाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नोडल अधिकारी के निर्देशों को गंभीरता से लें। एसडीएम अपनी तहसीलों में पेयजल परियोजनाओं की हर हफ्ते समीक्षा करें। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने नोडल अधिकारी को कानूृन व्यवस्था सुधारने के लिए की गई कार्रवाइयों से अवगत कराया। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ हुई कार्रवाई बताई। बैठक का संचालन सीडीओ हीरालाल ने किया। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, एसडीएम थमीम अंसरिया, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद सचिव ने रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन भवन को मानक के अनुरूप शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। सचिव ने नगर पालिका का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed