फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   exident

महाराष्ट्र से गृह जनपद लौट रहे चार युवक हादसे में घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
exident
एप्प द्वारा- --------
विज्ञापन
महाराष्ट्र से लौट रही कार ट्रक से टकराई, 4 घायल - घायल जौनपुर, भदोई और रायबरेली के - बाँदा में हाईवे में हुआ हादसा सम्वाद न्यूज़ एजेंसी तिंदवारी (बांदा)। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार कार की ट्रक से टकरा गई। इसमें सवार चार लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल चारों युवक महाराष्ट्र से गृह जनपद लौट रहे थे। घटना सोमवार को तड़के कोतवाली देहात क्षेत्र के पचनेही गांव के पास की है। सुबह करीब तीन बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार राहुल तिवारी (25) निवासी जौनपुर, नीलेश मिश्रा (27) निवासी भदोही व महेंद्र प्रताप (27) निवासी रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक नीतेश (26) को मामूली चोट आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। घायलों के मुताबिक वह बांदा-फतेहपुर राजमार्ग से इसलिए जा रहे थे क्योंकि उन्हें महेंद्र प्रताप को रायबरेली छोड़ना था। महाराष्ट्र में महामारी का प्रकोप और लॉकडाउन से हो रही समस्या के चलते वे अपने घर लौट रहे थे। कार में ईंधन व अन्य खर्च आदि के लिए मित्रों से उधार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed