फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Excise team accused of looting widow's house

आबकारी टीम पर विधवा के घर लूटपाट का आरोप

Sun, 08 Dec 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Excise team accused of looting widow's house
बांदा। विधवा महिला के घर आबकारी टीम द्वारा घुसकर की गई कथित लूटपाट और अश्लीलता मामले में दोषी लोगों पर रिपोर्ट दर्ज न होने पर जनअधिकार पार्टी ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड प्रभारी लोधी महेंद्रपाल वर्मा ने बताया कि गिरवां थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में बेसहारा विधवा मुन्नीदेवी राजपूत के घर 16 अक्टूबर को सुबह आबकारी विभाग की पुलिस वर्दी टीम गांव के दबंगों के इशारे पर दीवार फांदकर घर में घुस गई। नकदी और जेवर जबरन ले गई।
विज्ञापन

उस समय मुन्नीदेवी में खेत में थी और उसकी 13 वर्ष की पुत्री घर पर थी। आबकारी टीम ने उसे धौंस धमकी दी। उन्होंने कहा कि गिरवां थाने में मुन्नी देवी की रिपोर्ट नहीं लिखी गई। आरोप लगाया कि आबकारी टीम उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने और पुत्री को जान से मारने की धमकी दे रहे है। बुंदेलखंड प्रभारी ने कहा है कि विधवा को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो उनकी पार्टी आंदोलन करेगी। इस बारे में मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed