{"_id":"6660b4c3e383df5e01031bd4","slug":"except-sadar-bjp-was-defeated-in-all-four-assembly-constituencies-banda-news-c-212-1-bnd1003-111439-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सदर को छोड़ चारों विधानसभा क्षेत्रों में चित हुई भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सदर को छोड़ चारों विधानसभा क्षेत्रों में चित हुई भाजपा
विज्ञापन
बांदा। पिछले चुनाव में जिस जनता ने आरके पटेल को सिर आंखों पर बैठाया, उसी ने इस बार उन्हें चारों खाने चित कर दिया। बांदा विधानसभा को छोड़कर उन्हें हर जगह करारी हार मिली। सपा प्रत्याशी कृष्ण पटेल ने आरके पटेल को मानिकपुर क्षेत्र में भी शिकस्त दी। अपने इलाके बबेरू विधानसभा क्षेत्र में तो उन्होंने आरके पटेल को सर्वाधिक 29740 वोटों से हराया।
बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से आरके सिंह पटेल दो बार सांसद रह चुके हैं। एक बार सपा से और दूसरी बार भाजपा से। इस बार तीसरी पारी की तैयारी में थे, लेकिन मतदाताओं ने उनके विजय रथ को रोक दिया। आरके पटेल अपने गढ़ मानिकपुर में भी गठबंधन प्रत्याशी कृष्णा पटेल से हार गए। पांच विधानसभा क्षेत्र वाली इस सीट में वह सिर्फ बांदा में ही जीत हासिल कर सके। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की प्रतिष्ठा दांव पर होने से यहां उनकी लाज बच गई।
बांदा विधानसभा में भाजपा को 77,620 वोट मिले, जबकि विजयी गणबंधन प्रत्याशी कृष्ण पटेल को 73823 मत मिले। यहां कृष्णा पटेल उनसे 3797 वोट से हारीं। कृष्णा पटेल के गढ़ बबेरू विधानसभा क्षेत्र में आरके पटेल 29,740 वोट से हारे। कृष्णा को यहां 91252 वोट मिले। आरके पटेल को 61,512 मिल सके। नरैनी विधानसभा में भी वह सपा से 17,694 वोट से हार गए। गठबंधन को यहां 86,894 मत मिले और भाजपा को 69,200 वोट मिल सके। चित्रकूट विधानसभा की बात करें तो यहां भी जमकर साइकिल दौड़ी।
विज्ञापन
सपा ने यहां 27,086 वोटों से भाजपा को शिकस्त दी। यहां कृष्ण को 91,569 वोट मिले। जबकि आरके पटेल 64,483 वोट पर सिमट गए। मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र आरके पटेल का इलाका है। यहां सपा, भाजपा और बसपा के बीच काफी नजदीकी मामला रहा। यहां कृष्णा देवी को 62,480 मतदाताओं ने वोट दिया, जबकि आरके पटेल को 62,135 मत मिले। यहां वह सपा से 345 से हार गए। बसपा के मयंक द्विवेदी भी यहां खूब लड़े, उन्हें यहां 62,397 मत हासिल हुए।
गठबंधन और भाजपा प्रत्याशी को मिले मत
विधानसभा गठबंधन भाजपा हार का अंतर
बबेरू 91252 61512 29740
नरैनी 86894 69200 17694
बांदा 73823 77620 3797 (अधिक)
चित्रकूट 91569 64483 27086
मानिकपुर 62480 62135 345
योग 406018 334950 74865
- पांचों विधानसभा सीटों के जातिगत आंकड़े
बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र में विभिन्न जातियों के कुल मतदाता
विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति सवर्ण पिछड़े मुस्लिम
बांदा 87000 109900 117500 27,600
बबेरू 92506 98600 123700 26090
नरैनी 85900 93000 124800 22721
चित्रकूट 40970 150000 65840 12350
मानिकपुर 60830 160000 70340 10115
योग 367206 611500 502180 98876