फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Examinations in three shifts of the university from today

विवि की तीन पालियों में परीक्षाएं आज से

Fri, 23 Jul 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Examinations in three shifts of the university from today
Examinations in three shifts of the university from today - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों में शनिवार (24 जुलाई) से डिग्री परीक्षाएं शुरू होंगी। कोरोना संक्रमण काल में इस वर्ष सिर्फ स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष व परास्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं कराईं जा रहीं हैं। जनपद में 5 नोडल केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान मोबाइल इत्यादि पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। शुक्रवार को महाविद्यालयों से प्रवेशपत्र दिए गए। स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष व परास्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा इस वर्ष बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर होगी। तीन पालियों में परीक्षा होगी। पहली और तीसरी पाली के लिए डेढ़-डेढ़ घंटे और दूसरी पाली के लिए महज एक घंटे का समय रखा गया है। एक विषय का एक प्रश्न पत्र होगा। इसमें दो खंड होंगे। प्रत्येक खंड में 30 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
विज्ञापन

इस प्रकार कुल 60 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर परीक्षार्थियों को देने होंगे। यह व्यवस्था स्नातक द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों के लिए लागू होगी। स्नातक तृतीय वर्ष में एक विषय के प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रश्न पत्रों को मिलाकर एक प्रश्नपत्र कराया जाएगा। इस प्रश्नपत्र में तीन खंड होंगे। प्रत्येक खंड में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इस प्रकार कुल 60 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर छात्रों को देना होगा। इसी प्रकार परास्नातक के छात्रों की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पांच नोडल केंद्र बनाए गए
जिले में बनाए गए पांच नोडल केंद्रों में 57 महाविद्यालय संबद्ध हैं। प्रत्येक केंद्र में 6-8 महाविद्यालय शामिल किए गए हैं। नोडल केंद्र से ही प्रश्नपत्र संबंधित डिग्री कॉलेजों को भेजे जाएंगे। नोडल केंद्रों में पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय बांदा, पीजी कॉलेज अतर्रा, सीताराम समर्पण महाविद्यालय नरैनी, सुखदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय बबेरू और राजकीय मॉडल महाविद्यालय पिपरहरी शामिल हैं।
10 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल
जिले में 10 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी इस वर्ष डिग्री परीक्षाओं में शामिल होंगे। राजकीय महिला महाविद्यालय, बांदा में चार हजार से ज्यादा व पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय, बांदा में 1779 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
छात्राओं का केंद्र स्थायी
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने इस वर्ष छात्राओं का परीक्षा केंद्र स्थायी रखा है, जबकि छात्रों का केंद्र दूसरे महाविद्यालय को बनाया गया है। पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय, बांदा के पंजीकृत छात्र राजा देवी डिग्री कॉलेज में परीक्षा देंगे, जबकि पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय, बांदा में एकलव्य महाविद्यालय, दुरेड़ी, भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय, लड़ाका पुरवा व स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के छात्र परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षाओं की पूरी तैयारी कर ली गई है। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रत्येक कक्ष में 40-40 परीक्षार्थियों को बैठाने का सिटिंग प्लान किया गया है। परीक्षार्थी निर्धारित समय से आधे घंटे पहले केंद्र आ जाएं। मोबाइल साथ न लाएं। नकलविहीन परीक्षा कराईं जाएंगी।

- डॉ. केएस कुशवाहा, प्रचार्य/नोडल, पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय, बांदा
परीक्षा कराने के लिए तैयार हैं। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। छात्राएं अपना प्रवेश पत्र साथ लाएं। सिटिंग प्लान नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। निर्धारित समय पर परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
- डॉ. दीपाली गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, बांदा

Examinations in three shifts of the university from today

Examinations in three shifts of the university from today- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed