{"_id":"610d73f68ebc3ec1f3743cbc","slug":"exam-banda-news-knp644720620","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षाः गणित व अंग्रेजी ने छुड़ाए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षाः गणित व अंग्रेजी ने छुड़ाए पसीने
विज्ञापन
exam
- फोटो : BANDA
बांदा। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड (2021-23) में रीजनिंग के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को खासा उलझाया। सौ प्रश्नों के उत्तर देने में परीक्षार्थियों के पसीने छूट गए। सुबह की पाली में सामान्य ज्ञान व भाषा जबकि दूसरी पाली में रीजनिंग, गणित और अंग्रेजी प्रश्नपत्रों में ज्यादातर परीक्षार्थी परेशान रहे।
दोनों पालियों में कुल 286 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड शुक्रवार को दो पालियों में हुई। परीक्षा में कुल 4091 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें कुल 3805 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 286 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। पहली पाली में 3802 और दूसरी पाली में 3805 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें क्रमश: 289 व 286 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। बांदा में नौ परीक्षा केंद्र थे। इनमें राजकीय महिला डिग्री कालेज, पंडित जेएन महाविद्यालय, जीजीआईसी, डीएवी इंटर कॉलेज, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और आर्यकन्या इंटर कालेज शामिल रहे।
पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से पांच बजे तक हुई। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन कराया गया। जो परीक्षार्थी मास्क नहीं लगाए थे, उन्हें केंद्र व्यवस्थापकों ने मास्क उपलब्ध कराए। सभी सेंटरों में कोविड हेल्प डेस्क भी बनाई गई थी। केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा डीआईओएस विनोद सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट और नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा डॉ. दीपाली परीक्षा की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
मैथ और रीजनिंग के प्रश्नों ने खासा उलझाया। हालांकि, मैथ के प्रश्न हाईस्कूल स्टैंडर्ड के आए थे। रीजनिंग भी इसी तरह थी। सामान्य ज्ञान व भाषा का पेपर अच्छा गया। समय कम होने की वजह से जल्दी भी रही।
- प्रियंका गुप्ता, अतर्रा
सामान्य ज्ञान, भाषा का प्रश्नपत्र तो सरल था, पर दूसरी पाली में रीजनिंग के प्रश्नों ने परेशान किया। समय कम होने से इन प्रश्नों का दिमाग में गुणा भाग करने में काफी समय लग गया। हालांकि प्रश्न पत्र सरल रहा।
-प्रेम सिंह, खटौरा गांव