फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ex solider pakdege awaidh khanan

पूर्व सैनिक पकड़ेंगे अब अवैध खनन

Fri, 26 Feb 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
ex solider pakdege awaidh khanan
पूर्व सैनिक पकड़ेंगे अब अवैध खनन
विज्ञापन

मंडल में 15 सचल दल गठित, बांदा में तीन दल बने
चौबीस घंटे कई रूटों पर करेंगे पूर्व सैनिक निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। अवैध खनन और ओवर लोडिंग की धरपकड़ अब सेना के रिटायर्ड जवान करेंगे। खनिज निदेशालय ने चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों समेत कुल 33 जनपदों में ये दल गठित किए हैं। बांदा में तीन दल अलग-अलग रूटों पर निगरानी करेंगे। दल 24 घंटे अपना काम करेगा। उन्हें कई आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में कुल 15 सचल दल गठित किए गए हैं।
प्रदेश के खनिज सचिव/निदेशक डा. रोशन जैकब (आईएएस) के निर्देश पर जांच दलों का गठन किया गया है। इनके नोडल खनिज अधिकारी व पर्यवेक्षण अधिकारी संबंधित तहसीलों के एसडीएम होंगे। जिला खनिज अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि बांदा में तीन सचल दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक दल में 9 सदस्य होंगे। यह सभी पूर्व सैनिक हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम, झांसी से लिया गया है। पहला दल नरैनी से करतल तक नजर रखेगा। दूसरा दल गिरवां से सीमावर्ती छतरपुर (एमपी) बार्डर तक और तीसरा सचल दल मटौंध से गौरिहार (एमपी) तक निगरानी करेगा।
विज्ञापन

तीनों दलों में कुल 27 पूर्व सैनिक शामिल हैं। यह ओवरलोड वाहनों को सीज और चालान की कार्रवाई भी करेंगे। इन सचल दलों ने अपना काम शुरू कर दिया है। बांदा व महोबा में 3-3, चित्रकूट में 2, हमीरपुर में 7 और झांसी में 3 सचल दल गठित किए गए हैं। इन्हें लैपटाप, इंटरनेट, कैमरा, प्रिंटर, पावर बैकअप, सॉफ्टवेयर इत्यादि की व्यवस्था जिले की खनिज न्याज निधि से कराई गई है। थानों को इनका सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed