फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Every village being built for the animals cratch

हर गांव में बनाई जा रही पशुओं के लिए चरही

Mon, 25 Apr 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 25 Apr 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Every village being built for the animals cratch
बड़ोखर ब्लाक के बसहरी गांव में पशुओं के लिए बनाई गई चरही। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। जिन गांवों में ट्यूबवेल और हैंडपंप पानी दे रहे हैं वहां पशुओं के पानी का भी जुगाड़ किया जा रहा है। जिलाधिकारी योगेश कुमार की योजना पर पूरे जनपद के गांवों में चरही बनाई जा रही है। इनमें रोजाना पानी भरकर पशुओं को पिलाया जाएगा। 118 में से 23 चरही का निर्माण पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


डीएम ने सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया है कि 14वें वित्त आयोग के फंड से अपने गांवों में कम से कम दो स्थानों पर ट्यूबवेल या हैंडपंप के पास पक्की चरही का निर्माण कराएं। डीएम ने कहा है कि चरही छायादार स्थान पर बनाई जाए।
विज्ञापन


ताकि पशु और पानी दोनों धूप से बचे रहें। चरही का साइज छह फिट लंबी, चार फिट चौड़ी और एक फिट गहरी हो। इंडिया मार्का हैंडपंप से चरही इतनी दूर रहे कि स्थानीय लोग और बच्चे व महिलाएं हैंडपंप का आसानी से इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरही के आगे सोकपिट भी बनवाया जाए। डीएम ने निर्माणाधीन और बनाई जा रही चरही के फोटोग्राफ कराकर अपलोड करने के लिए भी कहा है। बड़ोखर ब्लॉक बीडीओ आरडी यादव ने बताया कि हर ब्लॉक में 118 चरही बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है। उन्होंने बताया कि चरही का निर्माण ग्राम पंचायतें 14वें वित्त आयोग के बजट से करा रही हैं। निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। अब तक 23 चरही बनाकर इनमें पानी भरा जा चुका है। इनमें 12 चरही हैंडपंपों के पास और 11 ट्यूबवेलों के पास बनाईं गईं हैं।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed