फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Every drop of rain should be stored to save ground water

भूजल बचाने को वर्षा की हरेक बूंद का संचय हो

Thu, 22 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Every drop of rain should be stored to save ground water
बबेरू/अतर्रा/खप्टिहा कलां। भूजल सप्ताह के अंतिम दिन गोष्ठियों और जल संचयन के शपथ की होड़ रही। ग्राम पंचायत पिस्टा में आईएसए जनहित सेवा एवं शोध संस्थान (प्रतापगढ़) द्वारा जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

संस्थान जिला समन्वयक प्रशांत मालवीय ने आधुनिक आदर्श सोच के साथ आदर्श गांव बनाने के गुर बताए। सोख पिट, खेत का पानी खेत में, जैसे उपायों को अपनाने के लिए कहा। पूर्व प्रधान संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने जल संरक्षण, स्वच्छ जल, शुद्ध वायु के लिए प्रेरित किया। कृषि में आधुनिक तरीका अपनाने को कहा। ग्राम सचिव, पंचायत मित्र, सदस्य सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बबेरू में भारत भक्त इंटर कालेज और प्राथमिक विद्यालय, ब्योंजा प्रथम व द्वितीय में भूजल सप्ताह के अंतिम दिन गोष्ठी का आयोजन हुआ। जल संकट से बचने के लिए जल संचयन पर चर्चा हुई। प्रधानाचार्य महेश प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भूजल बचाने के लिए वर्षा जल संचयन जरूरी है। उन्होंने इसकी शपथ दिलाई। प्रबंधक रामशरण गुप्ता, शिक्षक ब्रजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतर्रा तहसील सभागार में अटल भूजल योजना की बैठक हुई। एसडीएम सौरभ शुक्ला ने सभी से जल संचयन के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए कहा। तहसीलदार विजय प्रताप, बीएलओ, सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे। खप्टिहा कलां में स्वजन फाउंडेशन लखनऊ द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नादांदेव में भूजल सप्ताह मनाया।

अशोक मौर्या ने बताया कि भूजल स्तर को बचाने के लिए वर्षा की हरेक बूंद को सहेजना पड़ेगा। प्रधानाध्यापक शिव मंगल सिंह ने भूजल बचाने की शपथ दिलाई। गोरेलाल, विवेक सिंह, गंगा राम, बृजेश कुमार, अशोक श्रीवास्तव, दीनदयाल अवस्थी, महेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, सुनीता यादव, कामिनी कुशवाहा, आनंद, राजश्री, शिवम सिंह, रामराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed