फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Every citizen should plant trees to save nature

प्रकृति बचाने को हर नागरिक करे पौधरोपण

Sun, 05 Jul 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Every citizen should plant trees to save nature
Every citizen should plant trees to save nature - फोटो : BANDA
बांदा। ‘आइए पौधे लगाएं, मिलकर वन महोत्सव मनाएं’। अमर उजाला फाउंडेशन और बेसिक परिषद तथा वन विभाग के इस साझा संकल्प अभियान के तहत रविवार को बड़ोखर ब्लॉक के महोखर गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय महोखर भाग-1 में पौधरोपण के साथ वन महोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह घोषित किया है। पूरे प्रदेश में 25 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा, वन विभाग और अमर उजाला फाउंडेशन ने पौधरोपण का साझा संकल्प लिया है। इसी क्रम में रविवार को बड़ोखर ब्लाक के महोखर गांव के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा यहां प्राथमिक विद्यालय भाग-2 और इंग्लिश मीडियम पीएस भाग-1 में भी पौधे लगाए गए। बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, खंड शिक्षाधिकारी जगत सिंह राजपूत और उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी आदि ने 50 से ज्यादा पौधे लगाए। बीएसए ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधा लगाना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्त्तव्य है, ताकि हमें शुद्ध वातावरण मिल सके। यह अभियान पूरे जिले में 7 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय भाग-1 की प्रधानाध्यापक कु. मिथलेश तिवारी, शिक्षक रमा कुमारी, प्रीति शुक्ला, प्रियंका यादव, सुदीप्ति श्रीवास्तव, अनुदेशक अजय प्रताप सिंह, सविता सिंह, वंदना देवी मौजूद रहीं। प्राथमिक विद्यालय भाग-2 में प्रधानाध्यापक अनीता शिवहरे, मनोरमा यादव, प्रियंका देवी, गुलाब रानी, मिलन देवी आदि उपस्थित रहीं। पूर्व माध्यमिक कन्या जूनियर विद्यालय भाग-2 में प्रधानाध्यापक रेखा रानी तिवारी, प्रतिभा पल्लव, ज्योति देवी, निकहत जहां, चंदा देवी, सुमेधा त्रिपाठी, अर्चना चौधरी, नीतू सिंह, सुमन भी शामिल रहीं। इंग्लिश मीडियम पीएस भाग-1 में प्रधानाध्यापक अर्चना द्विवेदी, मो. इदरीश, गीता शर्मा, रामचंद्र, अमृता सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed