फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Even the CMO's phone call did not wake the doctor up, the patients kept suffering

Banda News: सीएमओ के फोन से भी नहीं टूटी डॉक्टर की नींद, तड़पते रहे मरीजा

Fri, 11 Oct 2024 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Even the CMO's phone call did not wake the doctor up, the patients kept suffering
नरैनी। बुधवार की रात दर्द से छटपटाते मरीज अस्पताल पहुंचे, लेकिन खोजने पर भी उन्हें डॉक्टर नहीं मिले। सीएमओ को फोनकर जानकारी दी तो सीएमओ ने खुद ऑन ड्यूटी डॉक्टर को फोन किया, लेकिन डॉक्टर साहब फोन पर उपलब्ध नहीं हुए। लगभग तीन घंटे इंतजार के बाद भी डॉक्टर अस्पताल फिर भी नहीं पहुंचे। निराश परिजन अपने मरीज को लेकर चले गए।
विज्ञापन

वाकया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात 10 बजकर 20 मिनट का है। यहां बुधवार रात अधीक्षक डाॅ. विपिन शर्मा की ड्यूटी थी। कस्बा निवासी विजय कुमार अपनी मां चुन्नी देवी को लेकर सीएचसी पहुंचा। महिला को पेट में दर्द और हाई ब्लड प्रेशर था।
विज्ञापन

अस्पताल में मौके पर फार्मासिस्ट कुशल सिंह, वार्ड बॉय धीरू मौजूद थे, डॉक्टर नदारद थे। फार्मासिस्ट ने बताया कि डॉक्टर कमरे में हैं। मरीज के परिजन बुलाने कमरे गए, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। रात साढ़े 11 बजे परिजन मरीज को निजी अस्पताल ले गए। फार्मासिस्ट ने भी डॉक्टर को फोन किया, लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज के परिजनों ने सीएमओ डाॅ. अनिल कुमार श्रीवास्तव को फोन से अवगत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि डॉक्टर जल्द अस्पताल आएंगे, लेकिन सीएमओ के फोन करने पर भी उनकी नींद नहीं टूटी। लगभग दो घंटे तक मरीज तड़पता रहा।

मजबूरन तीमारदार महिला मरीज को ले गए। रात 12 बजे दूसरा मरीज गुढ़ाकला गांव निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद को परिजन लेकर सीएचसी आए, लेकिन डॉक्टर नहीं मिले। मरीजों के तीमारदारों ने डीएम को भी रात में ही फोन किया, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सके। करीब छह मरीज रात को अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें उपचार नहीं मिल सका। त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed