फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Etah woman stole Rs 4000 from purse, arrested

Banda News: एटा की महिला ने पर्स से चार हजार रुपये उड़ाए, गिरफ्तार

Thu, 14 Aug 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Etah woman stole Rs 4000 from purse, arrested
बांदा। महिला के पर्स से रुपये चोरी करने वाली महिला को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से चोरी के 3400 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन



शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि 12 अगस्त को जनपद हमीरपुर के रहने वाले सौरभ तिवारी ने कोतवाली में तहरीर दी कि 11 अगस्त को दोपहर वह अपनी बहन के साथ बस स्टैंड बांदा से ई-रिक्शा से जरैली कोठी जा रहा था, तभी एक और महिला ई-रिक्शा पर सवार हुई और आगे चलकर पुल के पास उतर गई, जब वह जरैली कोठी पहुंचा और उसकी बहन ने किराया देने के लिए पर्स निकाला तो उसका पर्स खुला था और उसके 4000 रुपये गायब थे। सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर। सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद से महिला की पहचान करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी एटा जनपद के सकीट थाना क्षेत्र के मंशूर नगर निवासी पिंकी को आईटीआई कालेज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से चोरी के 3400 रुपये बरामद हुए हैं तथा अन्य 600 रुपए खर्च होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed