फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Equipment worth 10.16 lakhs distributed to 113 differently-abled

113 दिव्यांगों को 10.16 लाख के बांटे उपकरण

Sun, 29 Aug 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Equipment worth 10.16 lakhs distributed to 113 differently-abled
खप्टिहा कलां। पैलानी तहसील में एडिप योजना के तहत आयोजित शिविर में 113 दिव्यांगजनों को 10.16 लाख कीमत के 214 सहायक उपकरण मुफ्त बांटे गए। दिव्यांगों का चयन जनवरी माह में हुआ था। जन प्रतिनिधियों व अफसरों ने उपकरण वितरित किए।
विज्ञापन

तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को कई योजनाओं के माध्यम से मदद कर रही है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनने के बाद यहां बेरोजगारी की समस्या पर भी लगाम लगेगी। बाहरी लोग यहां आकर निवेश करेंगे।
विज्ञापन

योगी सरकार में गुंडाराज का खात्मा हो गया है। शिविर में 54 ट्राईसाइकिल, 210 को फोल्डिंग व्हीलचेयर, 72 को बैसाखी, 30 को वॉकिंग स्टिक, 2 को श्रवण यंत्र, तीन को एडीएल किट, तीन सेलफोन, तीन ब्रेल केन, 12 को स्मार्टकेन, पांच को स्टार्ट फोन, एक डेज प्लेयर व 19 को कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम महेंद्र प्रताप, तहसीलदार तिमराज सिंह, जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी गीता सिंह, एलिम्को के कंपनी के सहायक मैनेजर सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed