फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Enthusiasm among voters, trouble with distance

Banda News: मतदाताओं में उत्साह, दूरी से परेशानी

Tue, 21 May 2024 10:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 21 May 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm among voters, trouble with distance
मानिकपुर(चित्रकूट)। बांदा-चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र के मानिकपुर विधानसभा अंतर्गत पाठा क्षेत्र के डांडीपुरवा के मतदाताओं को छह किलोमीटर दूर वोट डालने के लिए जाना पड़ा। हौसला ऐसा कि सभी मतदाता ट्रैक्टर में बैठकर एकसाथ मतदान करने पहुंचे। केंद्र की दूरी बढ़ने पर नाराजगी दिखी।
विज्ञापन

डांडीपुरवा के मतदाताओं को सपहा गांव स्थित बूथ मेें वोट डालने के लिए जाना पड़ा। गांव की महिलाएं में बैठकर वोट डालने के लिए पहुंची। डांडी पुरवा निवासी जानकीशरण ने बताया कि पिछले चुनाव में तीन किलोमीटर दूर नया पुरवा स्थित बूथ में वोट डालते थे। इस बार छह किलोमीटर दूर सपहा के बूथ में उनके वोट पड़ रहे हैं। हेमलता संतोषिया, भानमती, देवकी व चुन्नी ने बताया कि किसी ने ग्रामीणों की समस्याओं पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

-------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पाठा क्षेत्र में गजब का रहा उत्साह
मानिकपुर। क्षेत्र में तेंदू के पत्ता की तोड़ान का कार्य चल रहा है। जिसमें मजदूर सुबह से ही वोट डालकर पत्ती की तोड़ाने के लिए निकल पड़े। दोपहर में इन बूथों में सन्नाटा रहा। उच्च प्राथमिक विद्यालय लखनपुर गांव के बूथ संख्या 336 में मतदाता 1003 में 427 वोट दोपहर 12 बजे तक पड़ चुके थे। रूखमा खुर्द के बूथ संख्या 334 मतदाता 713 मेें 304 मतदाताओं ने 12 बजे तक मतदान किया। इसी तरह से शहर के तरौंहा मोहल्ले के कंपोजिट विद्यालय के बूथ संख्या 36, 38, 39 व शहर के ट्रैफिक चौराहा स्थित कंपोजिट विद्यालय नया बाजार कर्वी के बूथ में मतदाताओं की अधिक भीड़ रही।
-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed