फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   entertain public with dance and songs

डांस और गायन से दर्शकों का मोहा मन

Mon, 08 Jun 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट। Updated Mon, 08 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
entertain public with dance and songs

बुंदेलखंड टैलेंट हंट के मंच में रविवार की रात महिला-पुरुष और किशोर वर्ग के प्रतिभागियों ने डांस और गायन में जमकर पसीना बहाया। इस मेगा फाइनल में 32 प्रतिभागी शामिल हुए। ‘ग्रुप-ए’ गायन में श्रुति गुप्ता ने पहला स्थान पाया। अंकुर पाठक को दूसरा और वैशाली गुप्ता को तीसरा स्थान मिला।

विज्ञापन


‘ग्रुप-बी’ में अर्षित पालीवाल प्रथम, आरोही पाठक द्वितीय और श्लोक राज तथा मानसी रावत तृतीय रहे। ‘ग्रुप-सी’ में दिनेश कुमार को पहला स्थान मिला। अखिलेश कुमार द्वितीय और मनोज कुमार तृतीय रहे। डांस प्रतियोगिता के ‘ग्रुप-ए’ में निकिता प्रथम, प्रतिष्ठा शुक्ला द्वितीय और अंश निगम तृतीय स्थान पर रहे। ‘ग्रुप-बी’ में सोमिन सक्सेना प्रथम, ईशा श्रीवास्तव द्वितीय और अनुष्का यादव तृतीय रहीं।
विज्ञापन


 ग्रुप डांस में नटराज म्यूजिकल ग्रुप ने प्रथम व द्वितीय स्थान पाया। क्षमा व प्रगति तृतीय स्थान पर रहीं। इस  कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने किया। पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस ने दीप जलाया। अभिषेक मिश्रा ने गणेश वंदना और श्रुति गुप्ता व वैशाली गुप्ता ने स्वागत गीत गाया। कार्यक्रम डायरेक्टर पुष्पेंद्र श्रीवास्तव और संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि भविष्य में यह कार्यक्रम और भव्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मेगा फाइनल में सेल टैक्स उपायुक्त अरविंद सक्सेना, पुलिस उपाधीक्षक विनोद सिंह, तहसीलदार संत कुमार, सीनियर फूड इंस्पेक्टर दीपक श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी हरिशंकर राय सहित डा.भानु प्रताप भटनागर, प्रदीप निगम लाला, विजय निगन, संजय निगम, बिहारी शरण निगम, नरेंद्र सक्सेना, अमितेंद्र श्रीवास्तव, क्रांति कृष्ण, रमेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, लोकेंद्र सिंह चंदेल, नटराज म्यूजिक के धनंजय सिंह, श्रेया आकर्ष की अंजू दमेले, नीलम तिवारी, संतोष कुशवाहा, मोहित गुप्ता आदि शामिल रहे। संचालन पंकज रावत ने किया। निर्णायकों में श्रद्धा निगम, किरन कुमार और संतोष पटेल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed