फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   English came in the way, base is not being built in BRC

अंग्रेजी आड़े आई, नहीं बन रहे बीआरसी में आधार

Sat, 02 Nov 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
English came in the way, base is not being built in BRC
आधार कार्ड बनवाती महिला। - फोटो : BANDA
बांदा। ब्लाक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) में स्कूली बच्चों के आधार कार्ड बनाने की योजना परवान नहीं चढ़ सकी। बेसिक शिक्षा विभाग ने अंग्रेजी में दक्ष शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी इसमें आड़े आ गई। शासन द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराई गईं किट बीआरसी में धूल खा रही हैं। चित्रकूटधाम मंडल में परिषदीय स्कूलों के 65 हजार से अधिक बच्चे अभी भी आधार कार्ड से वंचित हैं। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

मंडल के चारों जिलों में 7000 से ज्यादा परिषदीय स्कूल हैं। इनमें साढ़े 5 लाख बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इनमें करीब 65 हजार से अधिक बच्चों के पास आधारकार्ड नहीं है। बिना आधार कार्ड के इन बच्चों को स्कूल में सरकार से मिलने वाली सुविधाएं ड्रेस, जूता, मोजा इत्यादि नहीं मिल पा रहा है। आधार कार्ड बनाने के लिए अधिकृत गिनेचुने बैंक या केंद्रों में भारी भीड़ के मद्देनजर शासन ने हरेक बीआरसी में आधारकार्ड जारी करने के आदेश जुलाई माह में जारी किए थे। इसके लिए मंडल की सभी 23 बीआरसी को एक-एक किट उपलब्ध कराई गई थी। योजना लागू हुए चार माह बीत गए। बीआरसी में आधार कार्ड बनना शुरू नहीं हुए। नतीजतन लगभग 65 हजार स्कूली बच्चे आधार कार्ड से वंचित हैं। स्कूल में सरकार से मिलने वाली सुविधाएं भी नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल बीआरसी में आधार कार्ड का काम शुरू न हो पाने का मुख्य कारण आधार कार्ड के लिए जारी किट का संचालन करने को योग्य शिक्षक/कर्मचारियों का टोटा है। इसके लिए अंग्रेजी का ज्ञान रखने वाले 46 शिक्षक/कर्मियों की जरूरत है। बेसिक शिक्षा विभाग को ये नहीं मिल पा रहे। पिछले दिनों इसके लिए झांसी में प्रशिक्षण दिया गया था, लेकिन आनलाइन परीक्षा में सिर्फ 17 कर्मचारी ही सफल हो पाए। इस योजना के विभागीय संचालक भास्कर भागवानी का कहना है कि प्रशिक्षण बाद आनलाइन परीक्षा में सफल शिक्षकों को आधार कार्ड बनाने का दायित्व सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में बीआरसी व आधार से वंचित छात्र
जनपद बीआरसी आधार से वंचित छात्र
बांदा 8 30,000
महोबा 4 10,000
चित्रकूट 5 15,000
हमीरपुर 6 10,000
योग 23 65,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed