फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Engineering students prepare smart UPS inverters

इंजीनियरिंग छात्रों ने तैयार किया स्मार्ट यूपीएस इनवर्टर

Sat, 25 Apr 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Engineering students prepare smart UPS inverters
अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों ने स्मार्ट यूपीएस इनवर्टर का मॉडल तैयार किया है। इस मॉडल को गुजरात सरकार की संस्था आई क्रिएट ने निधि प्रयास योजना में चयनित किया है। छात्रों में इंटर प्रेन्योरशिप को प्रोत्साहित करने के लिए चयनित मॉडल का प्रोटोटाइप बनाने को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि आवंटित की है।
विज्ञापन

मॉडल का निर्माण कालेज समन्वयक (स्टार्टअप) अभिजीत सिंह के दिशा निर्देशन में इंजीनियरिंग डिर्पाटमेंट के चतुर्थ वर्ष के छात्र प्रिंस, भारती, मित्रांशु, राज, अंकित सोनी एवं आशुतोष सिंह ने किया है। छात्रों ने बताया कि स्मार्ट यूपीएस जरूरत के हिसाब से काम करता है। इसे स्मार्ट फोन से कंट्रोल किया जा सकेगा।
विज्ञापन

संस्थान के आईआईसी अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ अरजरिया व समन्वयक दीप सिंह ठाकुर ने बताया कि ये छात्र फरवरी में गुजरात के आई क्रिएट संस्थान गए थे। छात्रों ने एकेटीयू लखनऊ द्वारा कराए जा रहे आइडियाथान में भी प्रतिभाग किया है। संस्थान निदेशक प्रो. एसपी शुक्ला ने छात्रों के प्रयासों को सराहा और शाबासी दी है। साथ ही आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने और लॉकडाउन व सोशल डिस्टेनसिंग आदि का पालन करने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed