फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   End of water in dam, canals dried

बांध में पानी खत्म, नहरें सूखीं

Sun, 24 May 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 24 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
End of water in dam, canals dried

सिंचाई विभाग ने बांधाें का बचा-खुचा पानी नहरों के हवाले कर दिया है। साथ ही दावा किया कि लगभग 300 तालाब और पोखर भर दिए गए हैं। हकीकत यह है कि पांच दिन पूर्व चालू की गई केन नहर का पानी बांदा में नाम मात्र का पहुंचा है। नहर में भरे कचरे ने पानी की रफ्तार थाम दी। किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाया। अब नहर में पानी तब आएगा जब बारिश होगी और बांध भरेंगे।

विज्ञापन


गंगऊ और बरियापुर बांधों में पानी खत्म हो गया है। सिंचाई विभाग ने कुछ पानी गर्मियों के लिए बचा रखा था। इसे भी 20 मई से नहरों में छोड़ दिया गया।। विभाग का दावा है कि 360 क्यूसेक पानी नहर में छोड़ा गया और रविवार (24 मई) को नहर बंद करने का शेड्यूल था।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ओपी मौर्या ने बताया कि अतर्रा ब्रांच नहर 15 से 19 मई तक चलाई गई। जबकि बांदा ब्रांच 20 से 24 मई तक चली। इस पानी से 276 तालाब और 60 पोखर भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सिंचाई विभाग तृतीय खंड ने 31 तालाब भरने का दावा किया है। औगासी पंप कैनाल से 40 तालाब भरना बताया जा रहा है। सिंचाई विभाग के तार बाबू फारुक अहमद ने बताया कि अब नहरें खरीफ फसल के लिए 7 जुलाई से चलेंगी। वो भी तब जब बारिश के पानी से बांध भर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed