{"_id":"6293acf378504c761643594e","slug":"encroachment-removed-in-front-of-bus-railway-station-banda-news-knp699564030","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन का बुलडोजर, बस व रेलवे स्टेशन के सामने अतिक्रमण हटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन का बुलडोजर, बस व रेलवे स्टेशन के सामने अतिक्रमण हटा
विज्ञापन
बांदा। जिला प्रशासन का बुलडोजर रविवार को चला। जजी तिराहे से रेलवे और रोडवेज बस स्टैंड होते हुए बंगालीपुरा मोहल्ले अतिक्रमण साफ हो गया। इससे सड़क किनारे डिब्बा, ठेला लगाकर व्यापार करने वाले दुकानदारों में भगदड़ मची रही।
रोडवेज बस स्टैंड के पास हाईवे में सड़क किनारे अतिक्रमण से आए दिन लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा था। रोडवेज की बसों को भी आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। परिवहन निगम के अधिकारियों की ओर से अर्से से अतिक्रमण हटाने जाने की मांग की जा रही थी। इसको लेकर जजी तिराहे से रोडवेज होते हुए बंगालीपुरा मोहल्ले तक अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। पक्के निर्माण को बुलडोजर से तोड़ा गया।
इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट केशव कुमार, अधिशासी अधिकारी बुद्ध प्रकाश सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।