{"_id":"60fda77a8ebc3e586f19a8f8","slug":"eleven-inspector-line-spot-and-11-outpost-in-charge-changed-banda-news-knp642383388","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह दरोगा लाइन हाजिर और 11 चौकी प्रभारी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारह दरोगा लाइन हाजिर और 11 चौकी प्रभारी बदले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जनपद की 11 पुलिस चौकियों के प्रभारी बदल दिए गए हैं। साथ ही 11 दरोगाओं को थानों से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इनमें बलखंड़ी नाका और बेंदाघाट चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। कुल 33 दरोगाओं के तबादले किए गए हैं।
एसपी अभिनंदन ने अपने कार्यकाल की पहली बड़ी तबादला सूची जारी की है। मर्दननाका चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह को खनिज खजाने की चौकी भूरागढ़ का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से रमाकांत शुक्ला को मर्दननाका चौकी भेजा गया है। शहर कोतवाली के सूरज कुमार पांडे सिविल लाइन चौकी इंचार्ज बनाए गए हैं। जेल चौकी प्रभारी कौशल सिंह को शहर की मंडी समिति चौकी का प्रभार दिया गया है।
कुरसेजा चौकी प्रभारी हरिशरण सिंह अब बलखंडीनाका चौकी इंचार्ज होंगे। लमेहटा चौकी प्रभारी सुरजीत कुमार जेल चौकी प्रभारी नियुक्त हुए हैं। पुलिस लाइन से अशोक कुमार को बेंदाघाट चौकी प्रभारी, गुढ़ाकलां (कालिंजर) चौकी प्रभारी जयचंद्र सिंह अब करतल (नरैनी) चौकी का चार्ज लेेंगे। नरैनी कोतवाली के तुषार श्रीवास्तव अकबरपुर (गिरवां) चौकी प्रभारी बनाकर भेजे गए हैं।
विज्ञापन
गिरवां थाने के कृपाशंकर मिश्र सढ़ा (कालिंजर) और सिंहपुर (बिसंडा) चौकी प्रभारी राजेश प्रसाद पखरौली (बबेरू) चौकी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। एसओजी के कृष्ण देव त्रिपाठी कुरसेजा चौकी की कमान संभालेंगे। बिसंडा थाने के ईश्वरचंद्र को दादौंघाट (कमासिन) चौकी इंचार्ज बनाया गया है। मरका थाने के नागेंद्र पांडे गुढ़ाकलां चौकी प्रभारी होंगे।
पुलिस लाइन से नरेशचंद्र निगम को लमेहटा (बदौसा) चौकी प्रभारी, नरैनी कोतवाली के श्रीकांत शुक्ला को कमासिन, ओरन चौकी के रुद्र प्रताप सिंह को कोतवाली देहात, शहर कोतवाली के आशीष पटैरिया को नरैनी कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। करतल चौकी प्रभारी रामचंद्र को एएसपी का पेशकार बनाया गया है।
थानों से लाइन में आमद दर्ज कराने वाले दरोगाओं में बेंदा चौकी प्रभारी रोशन गुप्ता, तिंदवारी थाने के नौशाद खां, पैलानी थाने के संत प्रसाद, नरैनी कोतवाली के मसरूर अहमद खां, बलखंडीनाका चौकी के अखिलेंद्र प्रताप सिंह, तिंदवारी थाने के इंद्रजीत सिंह, बबेरू कोतवाली ओमकार नाथ मिश्र और कालिंजर थाने के राजेंद्र प्रसाद यादव, जसपुरा थाने के रवींद्र सिंह, मरका थाने के ओमप्रकाश यादव और बबेरू कोतवाली के बृजेश कुमार शामिल हैं।
अकबरपुर चौकी प्रभारी संतलाल सरोज यातायात पुलिस में भेजे गए हैं।