फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Electricity was cut for six hours to lay cables, people are suffering in the heat

Banda News: केबल बिछाने के लिए छह घंटे काटी बिजली, गर्मी में लोग परेशान

Sun, 30 Jun 2024 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut for six hours to lay cables, people are suffering in the heat
बांदा। भीषण उमस भरी गर्मी में बिजली की कटौती लोगों को छका रही है। शनिवार को कहीं केबल डालने का काम चलता रहा तो कहीं पेड़ों की टहनियां छंटाई होती रहै। इनके नाम पर पांच से छह घंटे कटौती की गई। पीलीकोठी और भूरागढ़ उपकेंद्र से जुड़े करीब 15 वार्डों में पूरे दिन व रात बिजली की आवाजाही लगी रही। इससे लोग गर्मी में बेहाल रहे।
विज्ञापन




पीलीकोठी के टेलीफोन फीडर में भट्ठे वाले ट्रांसफार्मर का सुबह सवा आठ बजे फ्यूज उड़ा तो तीन घंटे बिजली नहीं आई। इससे लोग गर्मी में परेशान रहे। सुबह आवास विकास कालोनी में एक फेस चला गया। लोग विद्युत उप केंद्र में घंटों फोन करते रहे, पर बिजली नहीं आई। छिपटहरी, कटरा में भी पूरे दिन बिजली की आंख मिचौली चली।
विज्ञापन

इंदिरा नगर टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक फेस गया तो दस बजे से तीन बजे तक लोग बेहाल रहे। डिग्गी चौराहे पर भी दिन में यही स्थिति रही। संकट मोचन फीडर में पेड़ों की छंटाई के नाम पर तीन घंटे कटौती की गई। वहीं स्टेशन रोड में सुबह नौ बजे बिजली कटी तो शाम चार बजे आई। बताया गया कि यहां केबल डालने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली न होने से ऑटो पार्टस सहित अन्य कारोबारी परेशान रहे। डीएम काॅलोनी में नमो गली में शुक्रवार रात लाइट गुल हुई तो दूसरे दिन शाम तक नहीं आई। हालांकि बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट की तलाश में भाग दौड़ करते रहे। लोगों का कहना है कि नए केबल डालने व ट्रांसफार्मर तथा पोल में करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी बिजली की व्यवस्था बदहाल है। लोग बिना बिजली के सो नहीं पा रहे हैं और कारोबार व दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।








-शहर में कुछ जगहों पर केबल डालने व पोल लगाने तथा पेड़ों की छंटाई का काम चल रहा है। इससे बिजली कटौती करनी पड़ रही है।-आरिफ अंसारी, मुख्य अभियंता, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed