{"_id":"65e61d0a905f07cf24049077","slug":"electricity-of-the-division-will-be-dazzling-with-rs-49-billion-banda-news-c-212-1-bnd1003-107799-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 4.9 अरब से चकाचक होगी मंडल की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 4.9 अरब से चकाचक होगी मंडल की बिजली
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के उपभोक्ताओं को इस बार गर्मी में बिना फाल्ट और बाधा के बेहतर बिजली उपलब्ध कराने की कवायद की जा रही है। इसके लिए चारों जिलों में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए तकरीबन 409 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
बिजली विभाग मंडल के नगरीय क्षेत्रों में 76285 खंभे लगवा रहा है। साथ ही 7275 किलोमीटर आरमड व 3332 किलोमीटर एरियर बंच केबल बिछाया जा रहा है। साथ ही 1662 किलोमीटर 11 केवी की नई लाइन डालने की तैयारी है। बिजली विभाग का प्रयास है कि लोकसभा चुनाव उ की अधिसूचना जारी होने से पहले रिवैंप योजना का कार्य पूरा कर लिया जाए।
मंडल के चारों जिलों में लोकसभा चुनाव के पहले बिजली व्यवस्था पटरी पर लाने की तैयारी है। रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आडीएसएस) के तहत नगरीय क्षेत्रों की पुरानी और जर्जर लाइनें बदलने के साथ नए खंभे लगाए जा रहे हैं। शासन ने इसके लिए चार अरब नौ करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें 360 करोड़ से सामग्री खरीदी जानी है, जबकि 49 करोड़ रुपये निर्माण आदि पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
बांदा जिले में इस योजना के तहत 105 करोड़ 74 लाख, हमीरपुर में 62.09 करोड़, चित्रकूट में 75.41 करोड़ और महोबा जिले में 65.13 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। रिवैंप योजना का यह कार्य पिछले वर्ष मार्च में शुरू हुआ था और इसे 24 माह में पूरा करने का लक्ष्य शासन ने दिया था, लेकिन अब इसे अप्रैल में ही पूरा कराया जाएगा, जिससे ताकि गर्मी में मंडल के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।
कोलकाता की मे. लिमिनो इंड्रस्ट्री लि. को इस कार्य का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं मे.बेबकोस लि. इस कार्य की मानीटरिंग कर रही है। रिवैंप के जोनल इंचार्ज के मुताबिक मंडल के चारों जिलों में 76285 खंभे लगाए जा रहे हैं। अभी तक 38208 खंभे लग चुके हैं। 7275 किलोमीटर आरमड केबल पड़ना है। 64 किलोमीटर केबल डाले जा चुके हैं। 3332 किलोमीटर एरियर बंच केबल में 1735 किलोमीटर केबल डाले जा चुके हैं। इसके अलावा 1662 किलोमीटर 11 केवी लाइन में 262 किलोमीटर लाइन बिछा दी गई है।