{"_id":"6a2af7699ae5c866e60b37b9","slug":"electricity-department-mds-surprise-visit-neither-were-grievances-heard-nor-the-ground-reality-observed-banda-news-c-212-1-bnd1017-148113-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिजली विभाग की एमडी का गुपचुप दौरा, न समस्याएं सुनीं, न देखी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिजली विभाग की एमडी का गुपचुप दौरा, न समस्याएं सुनीं, न देखी हकीकत
Thu, 11 Jun 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
बांदा। जहां एक ओर बिजली कटौती और भीषण किल्लत के बीच जनपद की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, वहीं विभागीय अफसर जनसमस्याओं की अनदेखी करने का काम कर रहे हैं। हद तो तब हो गई जब बृहस्पतिवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक श्रुति गुपचुप तरीके से यहां पहुंची और शहर के एक वीआईपी होटल में विभागीय अफसरों संग बैठक की और वापस लौट गई।
प्रबंध निदेशक ने न तो जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की औपचारिकता निभाई और न ही बिजली किल्लत से त्राहि-त्राहि कर रही आम जनता के जख्मों पर मरहम लगाना ही उचित समझा। उन्होंने अफसरों के चश्मे से जिले की विद्युत व्यवस्था को परखा और सबको क्लीन चिट देकर चली गईं।