{"_id":"607731b78ebc3ec4840c754a","slug":"electric-demand-bill-office-man-banda-news-knp623504597","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की वसूली में उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग की वसूली में उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
बांदा। बिजली विभाग के बकाया वसूली के अभियान में उपभोक्ताओं ने मनमानी और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। लोकतंत्र रक्षक सेनानी को भी नहीं बख्शा। मर्दन नाका निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी नौशाद अली भारतीय ने जिला उपभोक्ता आयोग में दायर अर्जी में कहा है कि बिजली विभाग ने उसके खराब मीटर को बार-बार अनुरोध के बाद भी दुरुस्त नहीं किया। न ही बिल भेजा।
अब बिना सूचना और उसकी अनुपस्थिति में मीटर और तार उखाड़ ले गए हैं। वह और उसकी वृद्ध पत्नी बिन बिजली परेशान हैं। लाइन जोड़ने और उचित बिल देने की मांग की।
उधर, हाथीखाना निवासी उपभोक्ता रिजवान पुत्र असद अली ने विद्युत वितरण निगम (दक्षिणांचल) प्रबंध निदेशक को भेजी अर्जी में कहा है कि वह नियमित रूप से बिल अदा करता है। इसकी रसीदें उसके पास हैं। अब गलत बिल थोपकर उत्पीड़न किया जा रहा है। दूसरे बिल जोड़े जा रहे हैं। चेतावनी दी है कि तंग आकर कोई घातक कदम उठाया तो बिजली विभाग जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
------------