फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   election,voter,DM,tablet,centre

किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Sat, 01 May 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
election,voter,DM,tablet,centre
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। ग्राम प्रधान, डीडीसी, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 11,515 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला रविवार को हो जाएगा। जिले के आठ ब्लाकों की 71 न्याय पंचायतों में एक साथ 284 टेबलों पर वोट गिने जाएंगे। मतगणना के लिए इतनी ही पार्टी बनाई गई हैं।
विज्ञापन

मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इस बार ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी), क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) व ग्राम पंचायत सदस्य के मतपत्रों की गिनती एक साथ शुरू होगी। 7,88,934 वोटों की गिनती के लिए दो शिफ्टों में 2840 कर्मियों को लगाया गया है। प्रत्येक 12 घंटे की शिफ्ट में 1420 कर्मचारी हैं। प्रत्येक टेबल पर पांच मतदान कर्मी होंगे। कुल 7398 पदों में कुल 11,515 प्रत्याशी हैं। इनमें ग्राम प्रधान के 465, डीडीसी के 30, बीडीसी के 750 और ग्राम पंचायत सदस्य के 6153 पद हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान में 6228, डीडीसी में 543, बीडीसी में 3097 व ग्राम पंचायत सदस्य में 1647 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना की पूर्व संध्या पर शनिवार को ब्लाक स्तर पर बने आठ मतगणना केंद्रों में तैयारियां पूरी हो गईं। कर्मियों के लिए छाया, पानी और पंखे आदि की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात रहेगी। मतगणना स्थल से 100 मीटर दायरे में बैरियर लगाए गए हैं। अधिकृत लोगों को ही मतगणना केंद्र में प्रवेश मिलेगा। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रत्येक पद के प्रत्याशी का एक ही अभिकर्ता (एजेंट) मतगणना केंद्र में प्रवेश पा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
ब्लाकवार मतगणना स्थल और टेबल के ब्योरा---
ब्लाक मतगणना स्थल न्याय पंचायत टेबल
नरैनी राजकुमार इंटर कालेज 13 52
बड़ोखर खुर्द राजादेवी डिग्री कालेज 08 32
तिंदवारी एसएन इंटर कालेज 09 36
महुआ जेएन इंटर कालेज, गिरवां 10 20
जसपुरा मधुसूदन दास इंटर कालेज 06 24
कमासिन केदार नाथ महाविद्यालय 08 32
बबेरू ज्वाला प्रसाद इंटर कालेज 09 36
बिसंडा आदर्श इंटर कालेज 08 32
इंसेट---
बिना जांच के नहीं मिलेगा प्रवेश
बांदा। पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनिंग टेस्ट पास करने वालों को ही मतगणना केंद्र में प्रवेश मिलेगा। प्रत्येक मतगणना केंद्र में मेडिकल हेल्थ डेस्क होगी। यहां जरूरी दवाओं के साथ डाक्टर उपलब्ध रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक मतगणना स्थल पर रैपिड एंटीजन टेस्ट होगा। सीएमओ को हेल्थ डेस्क के निर्देश दिए गए हैं।
इंसेट---
पदवार बनेंगी मतपत्रों की 50-50 गड्डियां
बांदा। मतगणना शुरू होने के साथ ही सबसे पहले मतदान कार्मिक एजेंटों के समक्ष सील मतपेटियां खोलेंगे। इनके मतपत्रों को पदवार अलग-अलग छांटकर 50-50 मतपत्रों की गड्डियां बनाएंगे। इसके बाद गिनती शुरू की जाएगी। ग्राम पंचायत के मतपत्रों की गिनती पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा होगी। आरओ जीत का प्रमाणपत्र सौंपेंगे। (संवाद)
इंसेट---
जीत-हार के सपने में खोये प्रत्याशी
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के चंद घंटे शेष रहने पर प्रत्याशियों में बेचैनी बढ़ गई। समर्थकों में जीत-हार के कयास लगने लगे। हरेक प्रत्याशी जीत का सपना देख रहे हैं। समर्थक और कार्यकर्ता भी उम्मीदवारों को जीत का गणित समझा रहे हैं। कोई बूथ पर पड़े वोट को जीत का आधार बता रहे हैं, तो कोई जातिगत वोट गिनाकर। कई उम्मीदवार तो अपने को प्रधान भी मान बैठे हैं। (संवाद)
इंसेट---
मतगणना कर्मी, एजेंट नहीं रख सकेंगे फोन
बांदा। त्रिस्तरीय स्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना सीसी कैमरों की निगरानी में होगी। वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। हरेक टेबल पर कैमरे की नजर रहेगी। उधर, मतगणनाकर्मी व एजेंट मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि मतगणना में लगाए जाने वाले कार्मिकों को परिचयपत्र जारी कर दिए गए हैं। मतगणना स्थल पर कोई भी अधिकारी, कर्मचारी, प्रत्याशी, एजेंट आदि मोबाइल फोन, कैमरा, माचिस आदि नहीं ले जा सकेगा। (संवाद)
इंसेट---
खप्टिहा, पल्हरी में मृत प्रत्याशियों की पत्नियां मैदान में
बांदा। पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की मौत होने पर अब उनकी पत्नियां चुनाव मैदान में उतर आईं और नामांकन कराया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नरैनी ब्लाक के पल्हरी, जसपुरा के खप्टिहा खुर्द, बड़ोखर के पचुल्ला व महुआ ब्लाक के रिसौरा गांव में प्रधान पद के प्रत्याशियों के निधन से यहां नौ मई को मतदान होगा। इन ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद के लिए 30 अप्रैल को नामांकन हुआ। इसमें सिर्फ जसपुरा ब्लाक के खप्टिहा खुर्द ग्राम पंचायत में मृत प्रत्याशी शिव प्रसाद की पत्नी रामादेवी ने नामांकन कराया। उधर, नरैनी ब्लाक के ग्राम पंचायत पल्हरी में मृत प्रत्याशी जगत यादव की पत्नी इंद्रकली ने नामांकन कराया है। पचुल्ला व रिसौरा ग्राम पंचायत में मृत प्रत्याशी के परिवार से किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि नाम वापसी के बाद शनिवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। नौ मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वोटों की गिनती 11 मई को सुबह 8 बजे से होगी। इन चारों ग्राम पंचायतों में कुल 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां प्रधान पद को छोड़कर अन्य पदों के लिए मतदान हो चुका है। (संवाद)
इंसेट---
फोटो परिचय- 3, 3 आर व 4- मतगणना स्थल पर मतगणना की तैयारी। संवाद
65 टेबलों में होगी मतगणना
चित्रकूट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रविवार को मतगणना जिले के पांचों ब्लाक क्षेत्र में बनाए गए मतगणना स्थल पर होगी। जिसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। संभावना है कि मतगणना दो दिन में पूरी हो सकेगी। मऊ, मानिकपुर, पहाड़ी व रामगनर ब्लाक की मतगणना स्थल का डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने एसपी अंकित मित्तल, सीडीओ अमित आसेरी के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने चक्रानुक्रम से ही गांवों की मतगणना करने फिर किसी अधिकारी के अधिकृत बयान के बाद जीत-हार की घोषणा के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत के 17 वार्डों के लिए 331 प्रत्याशी, प्रधान पद के लिए 3572, बीडीसी के लिए 1721 प्रत्याशी व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1045 प्रत्याशियों के लिए मतगणना होगी। पांचों ब्लाकों को मिलाकर 65 टेबल लगाई जाएगी, जिसमें ब्लाक मानिकपुर में 10, रामनगर में 10, मऊ ब्लाक में 14, ब्लाक पहाड़ी के लिए 14 व कर्वी ब्लाक के लिए 17 टेबल लगाई जाएंगी।

-------------------
फोटो परिचय-9-शोकसभा करते समाचारपत्र विक्रेता संघ पदाधिकारी। संवाद
जिलाध्यक्ष के निधन पर शोक
बांदा। समाचारपत्र विक्रेता संघ जिलाध्यक्ष मोहम्मद नजीर का 30 अप्रैल को निधन हो गया। संघ पदाधिकारियों और सदस्यों ने रेलवे स्टेशन में स्थित सेंटर पर शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी। जिला महामंत्री महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि नजीर जिले में अखबार वितरण का काम 40 वर्षों से लगातार कर रहे थे। उन्होंने आश्रितों के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की। शोकसभा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष सखावत, कमलेश पाल, गरीब दास, संगठन मंत्री अनिल राजपूत, सह संगठन मंत्री कमल अवस्थी, वरिष्ठ मंत्री गोपी कृष्ण ओमर, सलाहकार राजकुमार गुप्ता, जिला प्रचार मंत्री मलखान कबीर, मंत्री जयप्रकाश कबीर व प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed