फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   election,village,winner honored,block,collage

भीड़ काबू करने में करनी पड़ी मशक्कत

Sun, 02 May 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
election,village,winner honored,block,collage
बबेरू। ब्लाक के जेपी शर्मा इंटर कालेज में चल रही मतगणना के दौरान भारी संख्या में प्रत्याशी व एजेंट समेत समर्थक मौजूद रहे। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद भी ग्रामीणों की उमड़ी भीड़ संभालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम तक यहां सातर, बन बरौनी, परास, मझिला और टोला कलां ग्राम पंचायत के प्रधानी के नतीजे घोषित किए गए। देर रात मतगणना जारी रही। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------
दो सप्ताह से बंद है ओपीडी
अतर्रा। सीएचसी में ओपीडी सेवा पिछले दो सप्ताह से बंद पड़ी है। मौसमी बीमारी जुकाम, बुखार व खासी आदि से ग्रसित लोगों को इलाज नहीं मिला। मजबूरी में वह सब झोलाछाप डाक्टरों के पास जाने को मजबूर है। समाजसेवी दिनेश गुप्ता, भूवनेश पांडेय, मयंक द्विवेदी, अभय, विष्णु आदि ने ओपीडी सेवा बहाल करने की मांग की। उधर, अधिकांश लोग टाइफाइड, खांसी, जुकाम आदि से ग्रसित लोग प्राइवेट डाक्टरों के यहां लाइन लगाकर इलाज कराने को मजबूर है। कई जगहों पर संचालित पैथोलॉजी सेंटरों में बिना डिग्री के युवा जांच कर मनमानी रिपोर्ट दे रहे है। (संवाद)
विज्ञापन

--------------
संक्रमण को बढ़ावा दे रहे टेंपो चालक
अतर्रा। नरैनी रोड टैक्सी स्टैंड सहित बांदा रोड बस स्टैंड पर कोरोना कर्फ्यू के बावजूद टेंपो चालक संक्रमण को बढ़ावा दे रहे है। बिना मास्क के ही भूसे की तरह सवारियां भरकर आमदनी दोगुनी करने में लगे हुए है। ग्रामीणों ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान टेंपो संचालन पर रोक की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
स्वास्थ्य टीम ने की जांच
नरैनी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में सीएचसी अधीक्षक डा. देव तिवारी के निर्देशन पर मतगणना स्थल राजकुमार इंटर कालेज में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर थर्मल स्क्रीनिंग की, जिसमें एंटीजन टेस्ट से 270 की जांच की गई। दो मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। चिकित्सीय टीम में डा. नागेंद्र शुक्ला, विनोद राजपूत, अखिलेश कुमार, कमलेश पांडेय, अशोक सिंह, बबलू वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-------------
मतगणना स्थल पर उमड़ी भीड़
खत्री पहाड़। पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज में मतगणना के पहले दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी। कोरोना जैसी संक्रामक महामारी के बावजूद भी अधिकतर लोग बिना मास्क लगाए मतगणना टेबलों के आसपास जमा रहे। मतगणना में कोरोना कर्फ्यू की भी धज्जियां उड़ती रही। (संवाद)

---------------
छह घंटे बाद शुरू हुई मतगणना
तिंदवारी। अपने निर्धारित समय से तकरीबन छह घंटे बाद दोपहर 12 बजे से शुरू हुई मतगणना में ग्रामीणों भारी हुजूम रहा। यहां अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। मतगणना में बासिलपुर, लोहारी, निवाइच, तेरही माफी, बंबियां के परिणाम घोषित किए गए। इसी प्रकार बीडीसी वार्ड एक से शिवबदन सिंह, वार्ड 75 से सुधीर कुमार, 33 से लल्लू विजयी घोषित किए गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed