फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Election duty will be imposed on one of the husband and wife

पति-पत्नी में किसी एक की लगेगी चुनाव ड्यूटी

Mon, 17 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Election duty will be imposed on one of the husband and wife
बांदा। पति-पत्नी में सिर्फ एक ही की चुनाव ड्यूटी लगाने के निर्वाचन आयोग के आदेशों का जिले में लगभग 5 सैकड़ा दंपती राज्य कर्मियों को फायदा मिलेगा। निर्वाचन विभाग ने निर्वाचन ड्यूटियों का काम शुरू कर दिया है। ऐसे पति-पत्नी की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने आदेश दिया है कि अगर पति-पत्नी दोनों ही राज्य सेवा में हैं तो इनमें से किसी एक की ही ड्यूटी विधानसभा चुनाव में लगाई जाए। बांदा जनपद में भी लगभग 1100 से ज्यादा पति-पत्नी कर्मचारी हैं। यह आंकड़ा पिछले लोक सभा चुनाव में सामने आया था।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दौरान जनपद के 1180 राज्य कर्मी दंपतियों में 540 को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा गया था। जिसमें 446 महिला कर्मचारी थीं। इनके नाम काटने की सहमति राज्य कर्मी पतियों ने दी थी। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी कटी थी उनमें ज्यादातर शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी कार्मिक प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य का कहना है कि इसके लिए राज्य कर्मी दंपति को लिखित रूप से देना होगा कि दोनों में कौन चुनाव ड्यूटी से मुक्त रहना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed