{"_id":"640e1d0c5aa64c875e06a934","slug":"elder-brothers-death-before-younger-brothers-thirteenth-banda-news-c-12-1-119420-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: छोटे भाई की तेरहवीं से पहले बड़े भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: छोटे भाई की तेरहवीं से पहले बड़े भाई की मौत
Mon, 13 Mar 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
बबेरू/बांदा । छोटे भाई की तेरहवीं से पहले बड़े भाई की मौत हो गई। दो बेटों की मौत से घर में मातम पसरा है। पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखे जाने की तहरीर दी है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव निवासी काशी प्रसाद ने बताया कि कुछ दिन पहले छोटे बेटे लवकुश का निधन हो गया था। उसकी शुद्धता के लिए बड़ा पुत्रा राजू (32) अपने साथी राजेश (30) के साथ शनिवार को बाइक से बबेरू सामान खरीदने आया था। अछाह गांव के पास सामने से आ रहे टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें आईं थी। राजू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घर में पत्नी संगीता और दो पुत्र हैं। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।