{"_id":"650bd0ac2e2f4acb9405f3aa","slug":"eight-new-dengue-patients-found-number-reaches-54-banda-news-c-212-1-sknp1006-2700-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डेंगू के आठ नए मरीज मिले, संख्या हुई 54","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डेंगू के आठ नए मरीज मिले, संख्या हुई 54
Thu, 21 Sep 2023 10:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
बांदा। डेंगू और वायरल फीवर अपने चरम पर है। बुधवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में सर्वाधिक 42 जांचे लगाई गईं। इनमें आठ में डेंगू की पुष्टि की गई। इस मौसमी सीजन का अब तक यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इनमें एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शेष ओपीडी में मरीज आए थे। डेंगू से मिलने वाले रोगियों की संख्या 54 पहुंच गई है।
गायत्री नगर मोहल्ला निवासी राेहित विश्वकर्मा (25), पारा गांव निवासी पन्ना नरेश (42), डिग्गी चौराहा निवासी कृष्णा (20), छाबी तालाब निवासी रोहित (25), चमरौडी निवासी अब्दुल रहीम (17), मर्दननाका मोहल्ला निवासी फराज (17), भूरागढ़ निवासी सुमित (22) व बंगालीपुरा निवासी नैंसी (18) की जांच में डेंगू की पुष्टि की गई। इनमें रोहित को भर्ती कराया गया है। शेष सभी मरीज ओपीडी में आए थे। उधर, वायरल फीवर के मरीजों से जिला अस्पताल के वार्ड और ट्राॅमा सेंटर फुल रहा।
बांदा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के मोहल्ला कैथी बाजार, स्वराज कालोनी, अर्दली बाजार, कटरा, शांतिनगर, बाकरगंज में निरोधात्मक कार्रवाई की। टीम ने 654 घरों का सर्वे किया। 30 घरों में 46 पात्रों में एडीज मच्छर लार्वा पाए गए। पांच घरों को नोटिस दिया गया।