फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Educate girls again engaged in the education of girls

बालिकाओं की शिक्षा में फिर जुटी एजुकेट गर्ल्स

Sun, 29 Aug 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Educate girls again engaged in the education of girls
बांदा। एजुकेट गर्ल्स (गैर लाभकारी संस्था) चालू शिक्षण सत्र में स्कूल छोड़ चुकीं या नामांकन न कराने वाली बालिकाओं के नामांकन का अभियान शुरू करेगी। इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण शुरू किया गया है।
विज्ञापन

यूपी सहित देश के कई राज्यों के ग्रामीण इलाकों में एजुकेट गर्ल्स कई वर्षों से कार्यरत है। पिछले डेढ़ वर्षों से लॉकडाउन के चलते गतिविधियों में रुकावट आई। अब संस्था ने फिर सक्रियता बढ़ाई है। प्रदेश सरकार के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र की योजनाओं में सहयोग कर रही है।
विज्ञापन

तिंदवारी और बड़ोखर ब्लॉक के 21 फील्ड कर्मियों को तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रीजनल मैनेजर नितिन झा ने बताया कि लॉकडाउन में कैंप विद्या के जरिए बालिकाओं को शिक्षा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शबनम सैफी ने बताया कि महामारी की वजह से बालिका साक्षरता को काफी नुकसान पहुंचा है। अब इसकी भरपाई का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि यूपी, एमपी और राजस्थान में सरकारों की साझेदारी में 20 हजार से ज्यादा गांवों में संस्था काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed