{"_id":"6ab563cab05014ebb2026359","slug":"earnings-from-the-job-outside-arent-enough-to-cover-expenses-looking-for-employment-in-the-city-banda-news-c-212-1-mah1012-152569-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाहर की नौकरी से खर्च नहीं निकलता, शहर में रोजगार की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाहर की नौकरी से खर्च नहीं निकलता, शहर में रोजगार की तलाश
विज्ञापन
फोटो-33- रोजगार मेले में युवाओं को जानकारी देते कंपनी के प्रतिनिधि। स्रोत : सेवायोजन
बांदा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित रोजगार मेले में 54 युवाओं ने प्रतिभाग किया। तीन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं के साक्षात्कार लिए। मानदेय और नौकरी की अन्य शर्तों पर बातचीत के बाद 24 युवाओं का चयन किया गया। अधिकांश युवाओं ने गृह जनपद में ही नौकरी मिलने की इच्छा जताई। उनका कहना था कि बाहर मिलने वाले मानदेय में किराया, भोजन और अन्य खर्च निकालना मुश्किल है।
मेले में आमधन ई प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और टाटा लाइफ इंश्योरेंस के प्रतिनिधि पहुंचे। उन्होंने युवाओं को कंपनी में काम, मानदेय और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। साक्षात्कार के बाद तीनों कंपनियों ने आठ-आठ युवाओं का चयन किया। रोजगार की तलाश में पहुंचे कई युवाओं ने कंपनियों के प्रतिनिधियों से वेतन और कार्यस्थल को लेकर जानकारी ली।
बातचीत के दौरान गैर जनपद और गैर प्रांत में नौकरी करने को लेकर युवाओं में झिझक भी दिखाई दी। युवाओं का कहना था कि शुरुआती वेतन में दूसरे शहर में रहने का खर्च जोड़ने पर हाथ में बहुत कम राशि बचती है। हालांकि कुछ युवाओं ने बाहर जाकर नौकरी करने के प्रस्ताव स्वीकार किए। उन्होंने कहा कि मानदेय कम जरूर है, लेकिन पहले अनुभव भी जरूरी है। अनुभव मिलने पर आगे का रास्ता तय किया जाएगा। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी मोहित जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- --
शहर में ही 15-20 हजार की नौकरी मिले तो बेहतर
इलेक्ट्रिकल ग्रेड से आईटीआई की है। रोजगार से जुड़ने की इच्छा से मेले में आया था, लेकिन उम्मीद थी कि बांदा में ही 15-20 हजार रुपये की नौकरी मिल जाए। बाहर जाकर नौकरी करने पर खर्च निकालना मुश्किल होगा। इसलिए वापस जा रहा हूं। - रवि, पिंडारन
-- -- -- -- -- -- -
गैर प्रांत में जाकर काम करने की इच्छा नहीं
फिटर ग्रेड से आईटीआई की है। बांदा में ही रोजगार मिलने की इच्छा लेकर मेले में आया था। गैर प्रांत में जाकर काम करने की इच्छा नहीं थी, इसलिए बात नहीं बनी। - प्रेम, पिंडारन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एसबीआई लाइफ से जुड़ने पर विचार
रोजगार से जुड़ने की इच्छा से आया था। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस से जुड़ने की इच्छा जताई है। प्रतिनिधि से बातचीत के बाद घरवालों से चर्चा करूंगा। इसके बाद आगे निर्णय लूंगा। - जितेंद्र कुमार, भूरागढ़