फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Early marriage , girls' waste

कम उम्र में शादी, बालिकाओं की बर्बादी

Sat, 09 Jan 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 09 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Early marriage , girls' waste

बांदा। गांवों में पांचवीं और आठवीं कक्षा के बाद

विज्ञापन
बालिकाओं की शिक्षा रोक देने और कम उम्र में उनकी शादी को बालिकाओं के भविष्य से खिलवाड़ बताते हुए लोकहित भारतीय क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी ने बालिका शिक्षा अभियान पर जोर दिया है।

शनिवार को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज (केन पथ) में सोसाइटी ने कई प्रतिभाशाली छात्राओं को पुरस्कृत किया।

संस्था के कार्यकारी सदस्य अवधेश तिवारी ने कहा कि बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ने के बावजूद अभी गांवों में बालिका शिक्षा के प्रति प्रेरणा की जरूरत है।

सदस्य शान मोहम्मद ने कहा कि बचत की आदत सभी को डालनी चाहिए। सदस्य यकराम बाबू भारतीय ने युवाओं से कहा कि पढ़-लिखकर सम्मानजनक रोजी हासिल करें। इसमें महिलाएं भी बेहतर काम कर सकती हैं।

कार्यक्रम को संस्था मैनेजर विनीत कुमार शुक्ला और मेजबान स्कूल की प्रधानाचार्य डा.अमिता सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन जगदंबा प्रसाद दीक्षित ने किया। प्रबंधक और प्रधानाचार्य सहित टीचर किरन जैन ने पुरस्कार बांटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed